जुलाई 16, 2024 6:28 अपराह्न

views 50

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने आज विधानसभा में राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को इन सिफारिशों का लाभ पहली अगस्त से मिलेगा। नये वेतन आयोग के प्रभावी होने के बाद कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 17 हजार से बढकर 27 हजार हो जाएगा और अधिकतम मूल वेतन एक लाख पचास हजार से बढकर दो लाख 41 हजार दो सौ रुपये हो जाएगा।