जून 18, 2024 9:10 अपराह्न

views 24

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल मध्य प्रदेश के डिंडोरी का दौरा करेंगे

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल मध्य प्रदेश के डिंडोरी का दौरा करेंगे। श्री धनखड़ एक दिवसीय यात्रा के दौरान विश्व सिकल सेल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।