अगस्त 8, 2024 8:56 अपराह्न

views 23

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कई अवसरों पर उन्हें भट्टाचार्जी जैसे बुद्धिमान राजनेता की सलाह से लाभ हुआ। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री का 80 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनके कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया।