जुलाई 12, 2024 5:29 अपराह्न

views 53

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट आज से आम जनता के लिए हुई उपलब्ध  

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट आज से आम जनता के लिए उपलब्ध है। नियम और कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने रिपोर्ट जारी की। यह 4 खंडों में उपलब्ध है। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट वेबसाइट www.ucc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।   उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा में करीब दस घंटे की चर्चा के बाद इस वर्ष 7 फरवरी को समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया था और 12 मार्च को इस विधेयक को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी थी।