अगस्त 7, 2024 7:29 अपराह्न

views 44

खतरनाक मादक पदार्थों की समस्‍या का समाधान तलाशने के लिए  आसियान अंतर-संसदीय सभा-ए आई पी ए की सलाहकार परिषद की सातवीं बैठक आज लाओस में शुरू

खतरनाक मादक पदार्थों की समस्‍या का समाधान तलाशने के लिए  आसियान अंतर-संसदीय सभा-ए आई पी ए की सलाहकार परिषद की सातवीं बैठक आज लाओस में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता लाओस नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष खाम्‍बे दमलाथ ने की और इसमें ए.आई.पी.ए. के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान श्री खाम्बे ने मादक पदार्थों से जुडे अपराधों को रोकने, नियंत्रित करने और उनका समाधान ढूंढने में ए.आई.पी.ए. के सदस्य देशों के प्रयासों की सराहना की।