जुलाई 29, 2025 12:51 अपराह्न

printer

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपसभापति हरिवंश ने शून्यकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी सांसदों ने बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण-एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। उपसभापति ने कहा कि उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों से विभिन्न मुद्दों पर 24 स्थगन प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्हें अस्वीकार कर दिया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला