नवम्बर 21, 2025 9:39 अपराह्न | Indian Arts Festival

printer

राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सिकंदराबाद के बोलाराम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्‍करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने लोगों से अलग-अलग जगहों की सांस्कृतिक बारीकियों के बारे में जानने की अपील की। ​​उन्होंने देश में सांस्कृतिक विविधता के बारे में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का उल्‍लेख किया। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारतीय कला महोत्सव जैसे कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता के बारे में और जानने का मौका देते हैं।
तेलंगाना के राज्‍यपाल जिष्णु देव वर्मा, गोआ के राज्‍यपाल पी आनंदगजपति राजू, राजस्थान के राज्‍यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कोयला मंत्री जी० किशन रेड्डी और कई राज्यों के मंत्री इस महोत्‍सव में शामिल हुए। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा और दो केंद्र शासित प्रदेश भारतीय कला महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला