सितम्बर 11, 2025 2:10 अपराह्न

printer

इस वर्ष के अंत तक लॉजिस्टिक्स लागत घटकर नौ प्रतिशत रह जाने की उम्मीद है: नितिन गडकरी

सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इस वर्ष के अंत तक लॉजिस्टिक्स लागत घटकर नौ प्रतिशत रह जाने की उम्मीद है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स-एस आई ए एम के 65वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में श्री गडकरी ने कहा कि देश में लॉजिस्टिक्स लागत 16 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।