दिसम्बर 3, 2024 5:12 अपराह्न

printer

श्रीहरिकोटा से बुधवार को पीएसएलवी-सी59-प्रोबा-3 का प्रक्षेपण करेगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो कल आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से शाम चार बजकर आठ मिनट पर पीएसएलवी-सी59-प्रोबा-3 का प्रक्षेपण करेगा। पीएसएलवी-सी59, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रेबा-3 उपग्रहों को अत्यधिक दीर्घवृत्‍ताकार कक्षा में स्‍थापित करेगा।

 

इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से यह ऑर्डर मिला है। प्रोबा-3 उपग्रह, कक्षा में पहुंचने के बाद दो में विभाजित हो जाएंगे।

 

ये उपग्रह सूर्य के कोरोना, उसके आसपास के वातावरण, अंतरिक्ष के मौसम और सोलर विंड का अध्ययन करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला