मई 2, 2025 9:09 अपराह्न

printer

भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 825 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्‍तर पर पहुंँचा

भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 825 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्‍तर पर पहुंच गया। इसमें मार्च 2025 का सेवा व्यापार भी शामिल है। रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इसमें पिछले वर्ष के 778 अरब डॉलर की तुलना में छह प्रतिशत से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है।

 

सेवा निर्यात साढ़े तेरह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 387 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। ये आंकड़े वाणिज्य मंत्रालय के पहले के अनुमान से अधिक हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला