दिसम्बर 29, 2024 10:07 अपराह्न | Chess | CHESS INDIA | Koneru Humpy

printer

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने विश्‍व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का जीता खिताब

न्‍यूयॉर्क में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर विश्‍व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। हम्‍पी ने 11वें राउंड में 8 दशमलव 5 अंक हासिल करके टूर्नामेंट में जीत हासिल की। कोनेरू हम्‍पी, चीन की जू वेनजुन के बाद यह खिताब एक से ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई है। हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में यह प्रतियोगिता जीती थी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फीडे महिलाओं की वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप जीतने पर कोनेरू हम्‍पी को बधाई दी है। श्री मोदी ने दूसरे वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर शतरंज की ग्रैंड मास्‍टर की उल्‍लेखनीय उपलब्धि की सराहना की है। यह खिताब जीतकर वे एकमात्र भारतीय बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुश्री हम्‍पी का धैर्य और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करेगी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला