अगस्त 26, 2024 8:35 पूर्वाह्न

printer

भारतीय नौसेना का युद्धपोत, आईएनएस मुंबई तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचा

 

 

भारतीय नौसेना का युद्धपोत, आईएनएस मुंबई आज तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचा, जहां श्रीलंकाई नौसेना द्वारा आईएनएस मुंबई का भव्‍य स्वागत किया गया। यह आईएनएस मुंबई की श्रीलंका की पहली और वर्ष 2024 में भारतीय नौसेना के युद्बपोत की आठवीं श्रीलंका यात्रा है।

यात्रा के दौरान, आईएनएस मुंबई श्रीलंका की वायु सेना द्वारा संचालित डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान के लिए आवश्यक कलपुर्जे उपलब्ध कराएगा।

इस यात्रा में, भारतीय युद्धपोत श्रीलंका की नौसेना के साथ संयुक्त गतिविधियों में भाग लेगा। इनमें खेल कार्यक्रम, योग सत्र और समुद्र तट की सफाई जैसी गतिविधियां शामिल हैं। आईएनएस मुंबई 29 अगस्त को श्रीलंका से वापसी करेगा।

 दिल्ली श्रेणी के आईएनएस मुंबई को 22 जनवरी 2001 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला