नवम्बर 19, 2024 5:58 अपराह्न

printer

आम लोगों के लिए ख़ुला भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला

भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुल गया है। 43वां व्‍यापार मेला 14 नवम्‍बर को प्रगति मैदान के भारत मण्‍डपम में शुरू हुआ था। मेले के पहले चार दिन व्‍यवसायियों के लिए थे। इस वर्ष के मेले का थीम विकसित भारत 2047 है।

 

हमारे संवाददाता ने बताया है कि मेले के आम लोगों के लिए खुलने के बाद राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय मण्‍डपों में काफी भीड दिखाई दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला