जुलाई 23, 2025 1:48 अपराह्न

printer

इस वित्तीय वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत: एडीबी

भारत की अर्थव्यवस्था प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। 2025 में सकल घरेलू उत्‍पाद 6.5 प्रतिशत और 2026 में 6.7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू माँग, सामान्य मॉनसून और मौद्रिक नरमी से विकास के दृष्टिकोण को बल मिल रहा है।

 

इसमें कहा गया है कि मुद्रास्फीति 2025 के लिए 3.8 प्रतिशत और 2026 के लिए 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। खाद्य पदार्थों की गिरती कीमतों ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद की है, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-(सीपीआई) मुद्रास्फीति जून में घटकर 2.1 प्रतिशत रह गई, जो छह वर्षों में सबसे कम है।

 

इस महीने की शुरुआत में, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया था, जिससे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हो गई।