सितम्बर 26, 2024 11:41 पूर्वाह्न

printer

भारत ने महासागरों में समुद्री जैव विविधता के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत ने खुले समुद्र में समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए कल संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से अलग जैव विविधता (बीबीएनजे) समझौते के रूप में जाना जाता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते का उद्देश्य समुद्री जीवन का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

इस समझौते को अंतिम रूप देने में 20 वर्ष का समय लगा और पिछले वर्ष इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया। यह अवैध तरीके से मछली पकड़ने और प्रदूषण फैलाने पर प्रतिबंध लगाता है।

समझौते के तहत, देश खुले समुद्र में समुद्री संसाधनों पर संप्रभु अधिकार का दावा नहीं कर सकते। इससे समुद्री संसाधनों से लाभ का न्यायसंगत बंटवारा सुनिश्चित होता है।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने इस समझौते में भारत की भागीदारी को जुलाई में मंजूरी दी थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला