दिसम्बर 26, 2025 10:59 पूर्वाह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर में सेना की सेबर ब्रिगेड ने ग्रामीण रक्षा गार्डों के लिए एक गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में सेना की सेबर ब्रिगेड ने जम्‍मू के पूरमंडल में ग्रामीण रक्षा गार्डों के लिए एक गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। इसका उद्देश्‍य सुरक्षा बलों के साथ संचालन की तैयारी और समन्‍वय बढ़ाने पर ध्‍यान केंद्रित करना है।

अभ्‍यास के दौरान ग्रामीण रक्षा गार्डों को उनकी संचालन क्षमताओं को बढाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें हथियार चलाने, फायरिंग अभ्यास और बुनियादी युद्ध अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया गया।

यह कार्यक्रम सामुदायिक रक्षा, विशेषकर संवेदनशील सीमा और ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग, उनकी तैयारी और प्रभाव में सुधार के अनुरूप तैयार किया गया। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि ऐसी प्रशिक्षण पहलें सशस्‍त्र बलों और स्‍थानीय रक्षा दलों के बीच समन्‍वय को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला