नवम्बर 8, 2024 7:46 पूर्वाह्न

printer

लगातार ख़राब-श्रेणी में बना हुआ है दिल्ली-एनसीआर का वायु-गुणवत्ता सूचकांक

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई लगातार बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह दिल्ली में ए.क्यू.आई. 384 दर्ज किया गया

 

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह और रात के समय धुंध तथा कोहरा छाए रहने की बात कही है।

 

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली के कुछ हिस्सों में ए.क्‍यू.आई. 400 को पार करते हुए गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। आनंद विहार का ए.क्‍यू.आई. 416, रोहि‍णी में 440, अशोक विहार में 420, न्यू मोती बाग का 429, पंजाबी बाग का 405 और नेहरू नगर का एक्यूआई 412 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला