जून 15, 2024 4:50 अपराह्न
42
कुवैत के मंगाफ शहर में बहुमंजिली इमारत में लगी भीषण आग में मृत 42 भारतीयों में से 3 उत्तर प्रदेश के
कुवैत के मंगाफ शहर में बीते बुधवार की सुबह एक बहुमंजिली इमारत में लगी भीषण आग में मृत बयालिस भारतीयों में से तीन की पहचान उत्तर प्रदेश के नागरिकों के रूप में हुई है। यह जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी विदेश मंत्रालय और कुवैत स्थित भारतीय दूत...