स्पोर्ट्स

जुलाई 7, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 39

स्पेन ग्रां प्री के फाइनल में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता

कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने स्पेन ग्रां प्री में, महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण जीत लिया है। फाइनल में, उन्होंने रूस की मारिया तिउमेरेकोवा को 10-5 से हराया। स्पेन की इस प्रतियोगिता के बाद, विनेश को पेरिस खेलों की तैयारी के प्रयोजन से 20 दिन के प्रशिक्षण के लिए फ्रांस जाना है।

जुलाई 6, 2024 9:03 अपराह्न

views 49

भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी एशियाई बिलियर्ड्स चैपियंनशिप के फाइनल में पहुंचें

भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी एशियाई बिलियर्ड्स चैपियंनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में पंकज आडवाणी ने भारत के ही सौरव कोठारी को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।    सेमीफाइनल में पंकज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच फ्रेम जीतकर अपनी श्रेष्‍ठता साबित की। पंकज न...

जुलाई 6, 2024 12:50 अपराह्न

views 58

विंबलडन टेनिस में आज शाम पुरुष डबल्‍स रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन का सामना जर्मनी के हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्ज़ेन से होगा

  विंबलडन टेनिस में आज शाम पुरुष डबल्‍स के दूसरे दौर में रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन का सामना जर्मनी के हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्ज़ेन से होगा। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पहले दौर में रॉबिन हास और सैंडर अरेंड्स की जोड़ी को 7-5, 6-...

जुलाई 6, 2024 12:13 अपराह्न

views 49

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच पांच ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज हरारे में खेला जाएगा

  भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच पांच ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज हरारे में खेला जाएगा। यह मैच आज शाम साढे चार बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवीन्‍द्र जडेजा के ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों से संन्‍यास लेने के बाद भारत का यह पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच है। पिछले महीने ...

जुलाई 6, 2024 9:51 पूर्वाह्न

views 31

दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-ट्वेंटी महिला क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में, भारत को 12 रन से हराया

  दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-ट्वेंटी महिला क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में, भारत को 12 रन से हरा दिया। चेन्नई में, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाए। जवाब में, भारतीय टीम 4 विकेट पर 177 रन ही बना सकी।  श्रृंखला का दूसरा मैच कल चेन्‍नई में शाम सात बजे...

जुलाई 6, 2024 1:11 अपराह्न

views 32

यूरो कप फुटबॉल के एक क्‍वार्टर फाइनल मैच में आज जर्मनी के डसेलडर्फ एरिना में इंग्‍लैंड का मुकाबला स्विटजरलैंड से होगा

यूरो कप फुटबॉल के एक क्‍वार्टर फाइनल मैच में आज जर्मनी के डसेलडर्फ एरिना में इंग्‍लैंड का मुकाबला स्विटजरलैंड से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार आज रात साढे नौ बजे से खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबला 2022 में हुआ था जिसमें इंग्‍लैंड ने स्विटजरलैंड को दो-एक से हराया था। एक अन्‍य क्‍व...

जुलाई 5, 2024 5:22 अपराह्न

views 52

पेरिस ओलंपिक के लिए 28 सदस्‍यों की भारतीय  एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी है

भारतीय एथलेटिक्‍स संघ ने 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए 28 सदस्‍यों की भारतीय  एथलैटिक्‍स टीम की घोषणा कर दी है। तोक्‍यो ओलंपिक के स्‍वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भारतीय टीम का नेतृत्‍व करेंगे। टीम में 17 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी हैं। रेस वॉकर्स प्रियंका गोस्वामी और अक्षदीप सिंह इस साल ...

जुलाई 5, 2024 1:19 अपराह्न

views 58

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज खेलेगी। यह मैच शाम सात बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमन प्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इससे पहले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्...

जुलाई 5, 2024 12:08 अपराह्न

views 54

ओलम्पिक में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे भारतीय दल से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलम्पिक में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे भारतीय दल से कल मुलाकात की। उन्‍होंने एथलीटों से बातचीत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी इन खेलों में देश को गौरवान्वित करेंगे। श्री मोदी ने कहा कि ओलिम्पिक न सिर्फ जीतने का बल्कि सीखने का भी बड़ा अवसर प्रदान करता है...

जुलाई 4, 2024 9:13 अपराह्न

views 48

ओलंपिक के लिए पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ओलंपिक के लिए पेरिस जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल के साथ विचार-विमर्श किया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि वे आश्‍वस्‍त हैं कि एथलीट अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि उनकी जीवन यात्रा और सफलता एक सौ 40 करोड़ भा...