खेल

दिसम्बर 28, 2024 7:57 पूर्वाह्न

views 30

आज से ओडिशा के राउरकेला में शुरू हो रही है हॉकी इंडिया लीग

हॉकी इंडिया लीग आज से ओडिशा के राउरकेला में शुरू हो रही है। उद्घाटन मैच बिरसा मुंडा स्टेडियम में रात आठ बजे दिल्ली एसजी पाइपर्स और गोनासिका के बीच खेला जाएगा। हॉकी लीग दो चरणों में खेली जाएगी। पहले चरण के मुकाबले आज से 18 जनवरी तक होंगे जिसमें सभी टीमों को आपस में एक बार खेलना होगा।   दूसरा चऱण...

दिसम्बर 28, 2024 7:37 पूर्वाह्न

views 39

किंग्स कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के लक्ष्य सेन

चीन के शेनजेन में भारत के लक्ष्य सेन किंग्स कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। कल क्‍वार्टर फाइनल में उन्‍होंने हांगकांग चीन के एंगस एनजी का लॉन्ग को हराया । आज सेमीफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला चीन के हू झे एन से होगा। तीन दिन के इस टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन आठ शीर्ष ...

दिसम्बर 27, 2024 10:00 अपराह्न

views 21

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफीः चौथे क्रिकेट टेस्‍ट-मैच के दूसरे दिन भारत ने पहली-पारी में पांँच विकेट पर 164 रन बनाए

मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे क्रिकेट टेस्‍ट मैच के आज दूसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 164 रन बना लिये थे।       इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 474 रन बनाकर आउट हो गई। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 310 रन पीछे है...

दिसम्बर 27, 2024 9:58 अपराह्न

views 41

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच की श्रृंखला 3-0 से जीती

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच की श्रृंखला 3-0 से जीत ली है। व़डोदरा में आज तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए।   भारत ने 28 ओवर और दो गेंद में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर जीत हासिल क...

दिसम्बर 27, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 32

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: मैच के दूसरे दिन बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान में उतरी भारतीय टीम, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

  मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज 163 रन और जोड़कर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 474 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने कल 311 रन पर छह विकट से आगे खेलना शुरू किया था। स्टीव स्मिथ ने 140 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत ...

दिसम्बर 27, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 26

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत की महिला क्रिकेट टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से आज सुबह है। यह आज सुबह साढे़ नौ बजे शुरू होगा। यह तीन मैचों की आईसीसी चैंपियनशिप सीरीज़ का तीसरा और अंतिम वनडे है। भारत ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज़ पर कब्‍जा कर लिया है। भारतीय महिला टीम का लक्ष्‍य अब टूर्नामेंट में एकत...

दिसम्बर 27, 2024 9:05 पूर्वाह्न

views 27

संतोष ट्रॉफी के लिए 78वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में केरल का सामना जम्मू-कश्मीर से

संतोष ट्रॉफी के लिए 78वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में आज दोपहर डेक्कन एरिना फुटबॉल ग्राउंड में केरल का सामना जम्मू कश्मीर से होगा। मैच आज दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। वहीं आखिरी क्वार्टर फाइनल में शाम साढे सात बजे मेघालय का सामना सर्विसेज से होगा।   पश्चिम बंगाल और मणिप...

दिसम्बर 27, 2024 8:55 पूर्वाह्न

views 31

निशानेबाजी: 67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता

निशानेबाजी में ओलंपियन विजयवीर सिद्धू ने कल तुगलकाबाद में 67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता। पेरिस ओलंपिक में नौवें स्थान पर रहे विजयवीर ने 40 में से 28 शॉट लगाए। एक अन्य ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने 25 शॉट लगाकर रजत पदक जीता, जबकि शिवम शुक्ला ने 2...

दिसम्बर 27, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 36

चीन के शेनझेन में शुरू हो रहे किंग कप इंटरनेशनल ओपन-2024 में खेलेंगे भारत के लक्ष्‍य सेन

चीन के शेनझेन में शुरू हो रहे किंग कप इंटरनेशनल ओपन 2024 में भारत के विश्‍व के बारहवीं वरीयता प्राप्‍त लक्ष्‍य सेन खेलेंगे। वे क्‍वार्टर फाइनल में हांगकांग के एंगस एनजी का लोंग से भि‍ड़ेंगे।   विजेता का चयन करने के लिए कुल 10 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में आठ पुरुष खिलाड़ी हिस्‍सा लेंगे। इन...

दिसम्बर 26, 2024 9:06 अपराह्न

views 22

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफीः चौथे-टेस्ट मैच के पहले-दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 311 रन बनाए

मेलबर्न में भारत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 311 रन बना लिए हैं। स्‍टीव स्मिथ 68 और कप्‍तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं।   जसप्रीत बुमराह ने तीन, आकाश दीप, रवीन्‍द्र जडेजा और वाशिंगटन सुन्‍दर ने अब तक एक-एक विकेट लिया है। पांच मैच ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला