क्षेत्रीय

फ़रवरी 3, 2026 11:16 पूर्वाह्न

views 65

भारतीय जनता पार्टी ने “फर्जी गारंटी – झूठे वादे” शीर्षक से जारी किया आरोप पत्र

तेलंगाना में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को निशाने पर लेते हुए "फर्जी गारंटी - झूठे वादे" शीर्षक से एक आरोप पत्र जारी किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव और राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने...

फ़रवरी 2, 2026 6:50 अपराह्न

views 74

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र विशेष महत्व रखता है: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि विधानसभा का बजट सत्र विशेष महत्व रखता है। सदन को संबोधित करते हुए आज उन्‍होंने कहा कि यह हमारे सामूहिक प्रयासों पर विचार करने और उपलब्धियों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है। उपराज्यपाल ने कहा कि बजट सत्र भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार क...

फ़रवरी 2, 2026 2:24 अपराह्न

views 58

सबरीमला मामला: केरल के शिक्षा मंत्री का आरोप सोना तस्कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने गए थे

केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने आरोप लगाया कि सोने की तस्करी करने वाले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने गए थे। उन्होंने केरल विधानसभा में सबरीमला स्वर्ण मामले का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाया। इस बीच, कोल्लम की सतर्कता अदालत ने सबरीमला स्वर्ण मामले में पूर्व सबरीमला कार्यकारी अधिकारी सुधीश...

फ़रवरी 2, 2026 1:50 अपराह्न

views 96

दिल्ली की मुुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, केंद्रीय बजट 2026-27 में युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए अवसर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए अवसरों का सृजन और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने इस वर्ष के बजट को अगली पीढ़ी का बजट बताया,...

फ़रवरी 2, 2026 12:29 अपराह्न

views 68

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज

आज सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रिक्‍टर स्‍केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर आया, जिसका केंद्र पट्टन क्षेत्र था। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

फ़रवरी 1, 2026 10:09 अपराह्न

views 90

मध्य दिल्ली में वायु गुणवत्ता आयोग का निरीक्षण, कचरा डंपिंग और बायोमास जलाने के 20 मामले दर्ज

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने मध्य दिल्ली में निरीक्षण अभियान चलाया। आयोग ने बताया कि इस अभियान में राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग और राजेंद्र नगर क्षेत्र शामिल थे। आयोग ने जानकारी दी कि निरीक्षण रिपोर्टों में 20 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें बायोमास जलाने के दो मामले और न...

फ़रवरी 1, 2026 1:43 अपराह्न

views 234

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्री फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बजट में उल्लिखित नियोजित शहरीकरण, उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश और रोजगार सृजन से संबंधित कई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास व्यक्त क...

जनवरी 31, 2026 9:30 अपराह्न

views 999

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री बनीं

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 62 वर्षीय सुनेत्रा राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके पति अजित पवार का इस सप्ताह की शुरुआत में एक विमान दुर्घटना में दु:खद निधन हो गया था। जिसके बाद आज दक्षिण मुंबई स्थित विध...

जनवरी 31, 2026 8:52 अपराह्न

views 74

दिल्ली सरकार की धार्मिक पर्यटन और भजन क्लबिंग को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल

दिल्ली सरकार राजधानी में धार्मिक पर्यटन और भजन क्लबिंग को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल शुरू करने जा रही है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने चेन्नई में आयोजित पर्यटन शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान कहा कि सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को संगठित रूप से विकसित कर दिल्ली को वैश्विक ...

जनवरी 31, 2026 9:30 पूर्वाह्न

views 85

जम्मू-कश्मीर: आज से जम्मू के कला केंद्र में होगा सरस मेले का आयोजन

जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन आज से जम्मू के कला केंद्र में सरस मेले का आयोजन करेगा। यह मेला 9 फरवरी को समाप्त होगा। 10 दिन का यह मेला देश की ग्रामीण कला और रचनात्‍मकता को दर्शाएगा। राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन देश भर की ग्रामीण महिला उद्यमियों को एक मंच पर लाएगा। यह मेला भारत की समृद्ध शिल्पकला, ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला