क्षेत्रीय

मार्च 1, 2026 8:01 अपराह्न

views 72

छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में 15 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आज नौ महिलाओं समेत 15 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर 73 लाख रुपये का इनाम था। आत्‍मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के राज्य समिति सदस्य विकास भी शामिल हैं। विकास पर पच्चीस लाख रुपये का इनाम था। माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान पु...

मार्च 1, 2026 7:57 अपराह्न

views 64

शिक्षा को विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, सहानुभूति और ईमानदारी जैसे गुणों का पोषण करना चाहिए: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि शिक्षा को विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, सहानुभूति और ईमानदारी जैसे गुणों का पोषण करना चाहिए। वे केरल के पथानापुरम स्थित सेंट स्टीफंस हायर सेकेंडरी स्कूल के शताब्दी समारोह का उद्घाटन कर रहे थे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ जागरूकत...

मार्च 1, 2026 7:06 अपराह्न

views 88

किसानों के हित में दो बड़े सुधार लागू करने जा रही है केंद्र सरकार: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के हित में दो बड़े सुधार लागू करने जा रही है। इनमें नया बीज अधिनियम और संशोधित कीटनाशक अधिनियम शामिल हैं। कृषि मंत्री ने उत्तराखंड के मसूरी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एक प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपडेट क...

मार्च 1, 2026 6:58 अपराह्न

views 49

चेन्नई में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के सामने हुए विरोध प्रदर्शन

चेन्नई में आज अमरीकी वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन हुए। ईरान पर हुए हमलों की निंदा करते हुए विभिन्न मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाद में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मार्च 1, 2026 6:54 अपराह्न

views 67

तमिलनाडु: कच्चाथीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव संपन्न

तमिलनाडु में कच्चाथीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव कल संपन्न हुआ। तमिलनाडु से कुल तीन हजार सात सौ 41 श्रद्धालु इस अनूठे महोत्सव में शामिल हुए। इस महोत्‍सव का मछुआरा समुदाय में धार्मिक महत्व है। इसमें श्रीलंका से आए मछुआरे शामिल हुए। महोत्‍सव के लिए बड़ी संख्या मे...

मार्च 1, 2026 6:52 अपराह्न

views 99

भारतीय सेना की वज्र कोर ने आज अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय सेना की वज्र कोर ने आज अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति सात दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का स्मरण किया गया। वर्ष 1950 में स्थापित वज्र कोर स्वतंत्रता के बाद स्थापित होने वाली भारतीय सेना की पहली कोर थी। वज्र कोर ने वर्षों से पश्चिमी मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...

मार्च 1, 2026 8:23 अपराह्न

views 136

पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कूच बिहार से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रसमणि मेला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की मतदाता सूची से 50 लाख...

मार्च 1, 2026 6:36 अपराह्न

views 42

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागपुर के एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मार्च 1, 2026 6:34 अपराह्न

views 56

लद्दाख: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए निकाले गए विशाल जुलूस

लद्दाख के कारगिल जिले में आज ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए विशाल जुलूस निकाले गए। कारगिल में अहले सुन्नत वल जमात समिति के सदस्यों ने शिया समुदाय के साथ मिलकर शोक व्यक्त किया। सम्मान के प्रतीक के रूप में मुख्य बाजार बंद रहे। इसी तरह द्रास, सांकू और...

मार्च 1, 2026 6:19 अपराह्न

views 56

एयर कमोडोर बी. एस. विजय राव ने पालम बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार संभाला

एयर कमोडोर बी. एस. विजय राव ने आज नई दिल्ली में पालम के बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। अपने कार्यकाल के दौरान श्री राव ने विदेशों में पेशेवर कार्यों में भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व किया है और वे वैश्विक एयरोस्पेस संगठनों के साथ प्रमुख उन्नयन और प्रौद्यो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला