क्षेत्रीय

मई 2, 2026 8:16 अपराह्न

views 21.3K

रेलवे ने पलवल स्टेशन की लोकल ट्रेनों के रूट का विस्तार किया

रेलवे ने पलवल स्टेशन से चलने वाली लोकल रेलगाड़ियों के मार्ग का विस्‍तार किया है। गाड़ी संख्‍या 64016 और 64019 को मथुरा तक बढ़ा दिया गया है, जबकि गाड़ी संख्‍या 64082 और 64051 अब कोसी कलां तक चलेगी। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से दैनिक यात्रियों को काफी राह...

मई 2, 2026 7:50 अपराह्न

views 74

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई के दिए निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं को समझने और उनका समाधान ...

मई 2, 2026 7:46 अपराह्न

views 59

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में निर्माणाधीन दहिसर - भयंदर लिंक रोड के परियोजना स्थल पर आज एक क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

मई 2, 2026 6:57 अपराह्न

views 135

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, 5 बजे तक 87% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी है। इनमें मगराहट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्र शामिल हैं।   शाम 5 बजे तक 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा।   संबंधित रि...

मई 2, 2026 5:37 अपराह्न

views 64

तमिलनाडु में मतगणना से पहले सभी तैयारियां पूरी

तमिलनाडु में सोमवार को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। सोमवार को मतगणना सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी।

मई 2, 2026 2:27 अपराह्न

views 79

देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले क्षेत्र, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी...

मई 2, 2026 2:16 अपराह्न

views 67

केरलम में सोमवार को होने वाले मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

केरलम में सोमवार को होने वाले मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने बताया कि मतगणना 8 बजे से 43 स्थानों पर बने 140 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। इस प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सूक्ष्म पर्यवेक्षक, मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक...

मई 2, 2026 2:30 अपराह्न

views 88

सर्वोच्च न्यायालय ने मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्ति पर चुनाव आयोग के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार किया

सर्वोच्च न्यायालय ने मतगणना पर्यवेक्षकों के रूप में केवल केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को नियुक्त करने के चुनाव आयोग के निर्णय में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने निर्देश दिया कि आयोग के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना च...

मई 2, 2026 12:32 अपराह्न

views 115

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने यूुपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है।

मई 2, 2026 12:17 अपराह्न

views 143

तेलंगाना सरकार ने शैक्षिक सामग्री वितरण में जवाबदेही बढ़ाने के लिए नई केंद्रीकृत खरीद नीति लागू की

तेलंगाना सरकार ने शैक्षिक सामग्री वितरण में जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक नई केंद्रीकृत खरीद नीति लागू की है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य भर के विद्यार्थियों को सभी आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 15 जून तक की समय सीमा निर्धारित की है। एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिफॉ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला