क्षेत्रीय

सितम्बर 2, 2023 5:52 अपराह्न

views 89

जालना जिले की अंबाड तहसील में कल हुई लाठीचार्ज की घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि जालना जिले की अंबाड तहसील में कल हुई लाठीचार्ज की घटना की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। श्री पवार ने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने राज्‍य के लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील क...

सितम्बर 2, 2023 5:31 अपराह्न

views 50

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ जिले के धरियावद पहुंचकर पीड़िता और उनके परिजनों से मुलाकात की

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दोपहर प्रतापगढ जिले के धरियावद पहुंचकर पीड़िता और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में श्री गहलोत ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल - एसआईटी गठित कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें न्याय मिले...

सितम्बर 2, 2023 4:50 अपराह्न

views 62

महाराष्‍ट्र सरकार ने ठाणे और एरोली रेल लाइन के बीच बनाये गये नये रेलवे स्‍टेशन का नाम दीघा गांव रेलवे स्‍टेशन रखने को मंजूरी दी

महाराष्‍ट्र सरकार ने ठाणे और एरोली रेल लाइन के बीच बनाये गये नये रेलवे स्‍टेशन का नाम दीघा गांव रेलवे स्‍टेशन रखने को मंजूरी दे दी है। मार्च-2023 की अधिसूचना के अनुसार रेलवे प्रशासन ने इस स्‍टेशन का नाम दीघे रेलवे स्‍टेशन रखा था लेकिन दीघा क्षेत्र के लाखों निवासियों ने ...

सितम्बर 2, 2023 1:47 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़, अमित शाह ने रायपुर में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की ओर से आरोप पत्र जारी किया

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरोप पत्र जारी किया। श्री शाह ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अत्याचार, घपले, घोटाले के साथ ही धर्मांतरण के मामले और म...

सितम्बर 2, 2023 1:27 अपराह्न

views 48

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में निर्वस्त्र करने और वीडियो रिकॉर्डिंग की घटना पर व्यापक रिपोर्ट मांगी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की दुखद घटना की निंदा की है। महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने तथा भारतीय दंड संहिता प्रावधान के तहत आवश्‍यक कार्रवाई करने को कहा ...

सितम्बर 2, 2023 8:41 पूर्वाह्न

views 50

पंजाब, जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय पटियाला को 6 महीने की मोटा अनाज परियोजना प्रदान की गई

पंजाब में, भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएसएसआर शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली ने जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय-जेजीएनडी पीएसओयू पटियाला को 6 महीने की मोटा अनाज परियोजना प्रदान की है। पंजाब की सतत कृषि पारिस्थितिकी के लिए मोटा अनाज मूल्य-श्रृंखला का विकास&n...

सितम्बर 2, 2023 8:18 पूर्वाह्न

views 42

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी आज से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य राज्य में सत्ता परिवर्तन करना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सवाई माधोपुर जिले में त्रिनेत्र गणेश मंदिर से पहली परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अगली तीन परिवर्तन या...

सितम्बर 2, 2023 8:16 पूर्वाह्न

views 34

गुजरात, राज्य में नारियल उत्पादन में दर्ज की गई महत्वपूर्ण वृद्धि

गुजरात में नारियल उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज हुई है। राज्य में पिछले दस वर्षों में करीब साढ़े चार हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि में नारियल का उत्पादन हुआ है। राज्य सरकार ने नारियल उत्पादन बढ़ाने के लिए एक निर्धारित बजट के साथ गुजरात नारियल विकास कार्यक्रम शुरू किया है। 

सितम्बर 1, 2023 8:36 अपराह्न

views 48

पर्यावरण संरक्षण पर जी-20 अभियान का आयोजन आज मिजोरम में आइजोल जिले के ऐलावंग गांव में खुआंगचेरा सामुदायिक हॉल में किया गया।

  पर्यावरण संरक्षण पर जी-20 अभियान का आयोजन आज मिजोरम में आइजोल जिले के ऐलावंग गांव में खुआंगचेरा सामुदायिक हॉल में किया गया। इसका आयोजन आकाशवाणी, आइजोल और ऐलावंग वाईएमए शाखा ने संयुक्त रूप से किया। निदेशक और क्लस्टर प्रमुख डी आर लालरोपुइया ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण के संरक्ष...

सितम्बर 1, 2023 8:28 अपराह्न

views 33

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान आज बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान आज बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राष्ट्रपति ने आज राजभवन रायपुर में विशेष संरक्षित जनजातीय समुदायों के लोगों से भी चर्चा की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला