राष्ट्रीय

दिसम्बर 7, 2025 4:34 अपराह्न

views 47

गृहमंत्री शाह ने गोवा में अग्नि दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अग्नि दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में गृहमंत्री शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन बचाव और राहत अभियान चला रहा है और पीड़ित लोगों की देखभाल कर रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हु...

दिसम्बर 7, 2025 5:37 अपराह्न

views 47

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने अहमदाबाद में कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया

  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज विश्वास व्यक्त किया कि अहमदाबाद जल्द ही वैश्विक खेल स्‍तर के मामले में शीर्ष पर होगा और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ ...

दिसम्बर 7, 2025 4:18 अपराह्न

views 43

भाजपा प्रवक्ता का सोनिया गांधी पर पलटवार, कहा- कांग्रेस ने की पटेल सहित कई नेताओं की उपेक्षा

  भारतीय जनता पार्टी ने आज दावा किया कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की विरासत को बचाने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल सहित कई प्रमुख नेताओं के योगदान की उपेक्षा की।   सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा पंडित नेहरू की विरासत को मिटाने की कोशिश कर रही है और इतिहास को फिर से लि...

दिसम्बर 7, 2025 2:11 अपराह्न

views 73

उत्तर भारत में शीत लहर और दक्षिण में वर्षा, दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में कल तक शीत लहर  रहने  का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ...

दिसम्बर 7, 2025 2:08 अपराह्न

views 130

वक्फ संपत्ति प्रबंधन के लिए उम्मीद सेंट्रल पोर्टल आधिकारिक रूप से बंद

वक्फ संपत्ति प्रबंधन के लिए उम्मीद सेंट्रल पोर्टल को इस महीने की छह तारीख को अपलोड के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय ने बताया कि उम्‍मीद अधिनियम 1995 और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के स्‍पष्‍ट निर्देशों के अनुसार पोर्टल ने छह महीने की अपनी समय सीमा पूरी कर ली है। मंत्राल...

दिसम्बर 7, 2025 2:22 अपराह्न

views 102

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में श्योक सुरंग के साथ 125 सामरिक बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सीमा सड़क संगठन-बीआरओ द्वारा निर्मित 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में श्योक सुरंग सहित 125 सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ भारतीय सेना और बीआरओ के सर्वोच्च बलिदानों की स्‍मृति को समर्पित ह...

दिसम्बर 7, 2025 1:58 अपराह्न

views 55

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती समारोह का किया शुभारंभ

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती समारोह रजत रश्मियां का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री राधाकृष्णन ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ ने ध्यान की शक्ति के माध्यम से मस्तिष्‍क, ब्रह्मांड और स्वयं के बारे में गहन सत्यों को उजागर...

दिसम्बर 7, 2025 12:52 अपराह्न

views 66

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला ने कहा, एआई हर क्षेत्र में प्रगति का अभिन्‍न हिस्‍सा

भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला ने आज कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई हर क्षेत्र में प्रगति का अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुका है। नई दिल्‍ली में एआई ग्राइंड भारत के पहले सिटी-सेंट्रिक एआई इनोवेशन इंजन के शुभारंभ के अवसर पर श्री शुक्‍ला ने कहा कि एआई प्रत्‍येक पहलू में ...

दिसम्बर 7, 2025 12:42 अपराह्न

views 63

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को दी बधाई

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बधाई दी। श्री चौहान ने भारत की रक्षा तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी दृढ़ सेवा, अदम्य साहस और निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी सीमाओं और...

दिसम्बर 7, 2025 12:27 अपराह्न

views 87

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश की रक्षा करने वाले वीरों के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कहा कि देश उन वीर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता है जो अटूट साहस के साथ देश की रक्षा करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि सैनिकों का अनुशासन, दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस लोगों की रक्षा करता है और...