राष्ट्रीय

दिसम्बर 9, 2025 8:42 अपराह्न

views 326

कांग्रेस शासन के दौरान मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कई बार किया गया: केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर बहस हुई। चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के राज में कई बार मतदाता सूच‍ियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर किया गया था, लेकिन अब विपक्षी दल इस काम पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने देश के मतदान ढांचे की तारीफ करते हुए कहा...

दिसम्बर 9, 2025 8:47 अपराह्न

views 283

वंदे मातरम भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जागृत करने का मंत्र: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि वंदे मातरम भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जागृत करने का मंत्र था और यह आज भी यह उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के दौरान था। राज्यसभा में आज वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा की शुरूआत करते हुए श्री शाह ने कहा कि यह गीत देश के विकसित भारत बनन...

दिसम्बर 9, 2025 8:37 अपराह्न

views 129

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया में माइक्रोसॉफ्ट के अब तक के सबसे बड़े निवेश का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया में माइक्रोसॉफ्ट के अब तक के सबसे बड़े निवेश का स्वागत किया है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई में भारत के नेतृत्व को लेकर आशा व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा कि जब एआई की बात आती है, तो दुनिया भारत को लेकर आशावादी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात पर खुशी है क...

दिसम्बर 9, 2025 8:33 अपराह्न

views 65

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक की

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को अपडेट देने के लिए मंत्रालय बुलाया गया था। उन्‍होंने कहा कि श्री एल्बर्स ने पुष्टि की है कि 6 दिसंबर तक प्रभावित उड़ानों के लिए पूर्ण धनवापसी पूरी हो चुकी है। उन्हो...

दिसम्बर 9, 2025 8:24 अपराह्न

views 127

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली बम धमाके मामले में एक और प्रमुख आरोपी डॉक्टर बिलाल नसीर मल्ला को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज दिल्ली में हुए बम धमाके के मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी डॉक्टर बिलाल नसीर मल्ला को हिरासत में लिया। यह इस मामले में गिरफ्तार किया गया आठवां आरोपी है। एजेंसी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ...

दिसम्बर 9, 2025 8:21 अपराह्न

views 61

हिंद महासागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

हिंद महासागर में आज पांच दशमलव चार तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक बयान में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिससे यह भूकंप के बाद के झटकों के लिए अतिसंवेदनशील है। इससे पहले 2 दिसंबर को चार दशमलव आठ तीव्रता का भूकंप 63 किलोमीटर की गहराई पर आया था।  ...

दिसम्बर 9, 2025 8:18 अपराह्न

views 101

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में भारत 6जी मिशन के अंतर्गत शीर्ष परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज उभरती संचार तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने के लिए 6जी नवाचार को गति देने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। श्री सिंधिया ने नई दिल्ली में भारत 6जी मिशन के अंतर्गत शीर्ष परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। भारत 6जी गठबंधन की प्रगति की समीक्षा ...

दिसम्बर 9, 2025 8:12 अपराह्न

views 82

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री सहित अन्य सांसद उपस्थित हुए

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए संसदीय दल की बैठक आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, जनता दल यूनाइटेड ...

दिसम्बर 9, 2025 8:03 अपराह्न

views 63

छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्‍यक्‍त की है। मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नाग...

दिसम्बर 9, 2025 7:03 अपराह्न

views 262

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने ‘जल शक्ति हैकाथॉन-2025’ और भारत-विन पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में 'जल शक्ति हैकाथॉन-2025' और भारत-विन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान, उन्‍होंने हैकाथॉन को राष्ट्रीय आंदोलन बताया जो देश की सामूहिक प्रतिभा को एक सुरक्षित, समावेशी और प्रौद्योगिकी-संचालित जल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करेगा। जल शक्ति मंत...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला