दिसम्बर 10, 2025 4:40 अपराह्न
74
गृह मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने दीपावली के यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल होने पर खुशी जताई
गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि यह मान्यता आधुनिक युग में भी भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को दर्शाती है...