राष्ट्रीय

जून 4, 2024 9:47 अपराह्न

views 9

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगा

  प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगा। भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि लोगों ने इस चुनाव में भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा दिखाया है। श्र...

जून 4, 2024 8:51 अपराह्न

views 30

नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए कल से 9 जून तक बंद रहेगा

  नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए कल से 9 जून तक बंद रहेगा। राष्ट्रपति भवन से जारी एक वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि मंत्रिपरिषद के आगामी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के कारण आम लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन बंद रहेगा।

जून 4, 2024 8:44 अपराह्न

views 43

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिसा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए ओडिसा के लोगों को धन्यवाद दिया

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिसा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए ओडिसा के लोगों को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह सुशासन और राज्‍य की अनूठी संस्कृति का उत्‍सव मनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और राज्‍य की प्रग...

जून 4, 2024 10:20 अपराह्न

views 68

लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन सबसे बडे गठबंधन के रूप में उभरा

      लोकसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन सबसे बडे गठबंधन के रूप में उभर रहा है। उसने 246 सीटें जीत ली हैं और 45 पर बढ़त बनाए हुए है। उसका तीसरी बार सत्‍ता में आना निश्चित लग रहा है। उधर, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई 172 सीटें जीतकर 61 पर आगे चल रहा है। अन्‍य ने 16 ...

जून 4, 2024 8:23 अपराह्न

views 41

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा-नीट-यूजी का परिणाम घोषित किया

  राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा-नीट-यूजी का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम Exams.nta.ac.in/NEET वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। यह परीक्षा पांच मई को आयोजित की गई थी।

जून 4, 2024 8:22 अपराह्न

views 52

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए एक झटका बताया

  मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए एक झटका बताया है। पार्टी ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि 2014 और 2019 के पिछले दो लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार भाजपा लोकसभा में अपना बहुमत खो चुकी है। पार्टी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेरोजगारी, कीमतों में वृद्धि, कृषि ...

जून 4, 2024 8:17 अपराह्न

views 34

लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन पर अपना विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी  

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन पर अपना विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है और यह भारत के इतिहास में एक बडी उपलब्धि है। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों के इस स्नेह के लिए उन्हें नमन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनडीए गठबंधन लोगों की आकांक्षाओं को...

जून 4, 2024 10:17 अपराह्न

views 59

कई राज्यों की कुछ सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे आए

बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्‍चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्‍थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में कई सीटों के लिए उप-चुनाव भी हुआ था।     गुजरात में सभी पांच सीटे विजयपुर, पोरबंदर, मानावदार, खम्‍भात, वाघोडिया भाजपा ने जीत ली हैं।     हिमाचल प्रदेश की छह स...

जून 4, 2024 8:50 अपराह्न

views 36

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्‍ली में निर्वाचन आयोग से भेंट की

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्‍ली में निर्वाचन आयोग से भेंट की। बाद में मीडिया से बातचीत में श्री सिंघवी ने कहा कि उन्‍हें पार्टी के कार्यकर्ताओं से जानकारी मिली है कि दोपहर ढाई बजे के बाद आ...

जून 4, 2024 8:42 अपराह्न

views 31

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया

  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री खरगे ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। श्री खरगे ने कहा कि भा...