राष्ट्रीय

अगस्त 21, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 63

यूआईडीएआई ने आधार आधारित ग्राहक सत्यापन के लिए स्टारलिंक के साथ समझौता किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार-आधारित ग्राहक सत्यापन के लिए एक निजी उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा प्रदाता स्टारलिंक के साथ समझौता किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आधार प्रमाणीकरण का वैश्विक उपग्रह इंटरनेट प्रदाता के साथ उपयोग भारत के डिजि...

अगस्त 21, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 34

रेलवे दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार के लिए 12 हजार से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चलाएगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर 12000 विशेष रेलगाड़‍ियां चलाई जाएंगी। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए में बिहार के नेताओं के साथ चर्चा के बाद उन्‍होंने यह घोषणा की। श्री वैष्‍णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने न केवल नई रेलगा‍ड़‍ियां चलाने, बल्कि कई अन्य योजनाओं...

अगस्त 21, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 36

रूस ने वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की सराहना की

रूस ने वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की सराहना की है और उसे विविध विदेश नीति के साथ विकसित हो रही आर्थिक शक्ति बताया है। भारत में रूस के राजदूत रोमन बाबुश्किन ने कल नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि दोनों देशों के परस्पर हित हैं और उन्होंने लगातार सहयोग के रास्ते तलाश किए हैं। उन्होंने कहा...

अगस्त 21, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 25

भारत और यूरेशियाई आर्थिक संघ ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत और यूरेशियाई आर्थिक संघ -ई.ए.ई.यू ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं। ई.ए.ई.यू  में आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य और रूस शामिल हैं। वाणिज्य विभाग के अपर सचिव अजय भादू और यूरेशियाई आर्थिक आयोग के व्यापार नीति विभाग के उप-निदेश...

अगस्त 21, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 30

जून में ईपीएफओ से रिकॉर्ड 21.89 लाख नए सदस्य जुड़े

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन- ईपीएफओ से इस वर्ष जून के महीने में रिकॉर्ड 21 लाख 89 हजार सदस्‍य जुड़े हैं। अप्रैल 2018 में पे-रोल डाटा ट्रेकिंग व्‍यवस्‍था शुरू होने के बाद से इस महीने ईपीएफओ में सबसे अधिक सदस्‍य शामिल हुये हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस मही...

अगस्त 21, 2025 7:50 पूर्वाह्न

views 29

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज मॉस्‍को में रूस के विदेश मंत्री सर्वेइ लवारोव के साथ बैठक करेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज मॉस्‍को में रूस के विदेश मंत्री सर्वेइ लवारोव के साथ बैठक करेंगे। इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। इस बातचीत में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें आर्थिक और बहुध्रुवीय सहयोग पर जोर दिया ...

अगस्त 21, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 27

भारत-रूस के बीच साझेदारी मजबूत हो रही है और सहयोग के नए क्षेत्रों तथा अवसरों की तलाश भी की जा रही है: विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-रूस के बीच साझेदारी मजबूत हो रही है और सहयोग के नए क्षेत्रों तथा अवसरों की तलाश भी की जा रही है। मॉस्को में भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए, उन्होंने व्यवसायियों से अधिक व्यापार और अधिक निवेश करने तथा आर्थिक सहयोग के नए रास्‍ते तलाशने ...

अगस्त 20, 2025 10:28 अपराह्न

views 30

भारतीय सेना ने कुशल सहयोग, एकजुटता और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए असम और मणिपुर के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक सहयोग की पहल की है

भारतीय सेना ने कुशल सहयोग, एकजुटता और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए असम और मणिपुर के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक सहयोग की पहल की है। एक्‍सरसाइज समन्‍वय शक्ति-2025 का उद्घाटन आज असम के तिनसुकिया जिले के लाइपुली में किया गया। सेना और नागरिक एकीकरण अभ्‍यास का उद्देश्‍य एकीकृत और समन्वित दृष्किोण के जरि...

अगस्त 20, 2025 10:17 अपराह्न

views 31

मौसम विभाग ने कल गुजरात क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने कल गुजरात क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि कल सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत तेज वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक महाराष्ट्र और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर मूस...

अगस्त 20, 2025 10:12 अपराह्न

views 86

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 22 अगस्‍त को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 22 अगस्‍त को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बिहार के गया में लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे जिससे उत्तर और दक्ष...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला