झारखंड

दिसम्बर 27, 2024 6:31 अपराह्न

views 25

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव की उग्रवादियों ने बीती रात हत्या कर दी

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव की उग्रवादियों ने बीती रात हत्या कर दी। वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बना रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी था। जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने लेवी के लिए वार्ड सदस्य की हत्या की है।

दिसम्बर 27, 2024 6:30 अपराह्न

views 50

राजधानी रांची के खेलगांव में जनवरी में होने वाले 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलो की मेजबानी को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उच्चस्तरीय बैठक की

राजधानी रांची के खेलगांव में जनवरी में होने वाले 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलो की मेजबानी को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उच्चस्तरीय बैठक की।   उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से खिलाड़ियों का आना शुरू हो जायेगा। बैठक में निदेशक ने कहा कि सभी पदाधिकारी खेल आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक...

दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 91

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार झारखंड को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार झारखंड को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। वे कल झारखंड आंदोलन के प्रणेता शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर रांची में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शहीद निर्म...

दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 444

राज्य के किसान बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों की बीमा के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं

राज्य के किसान बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों की बीमा के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि विभाग ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र और बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 25

चक्रधरपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 29 और 30 दिसंबर को विशाखापत्तनम-वाराणसी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी

चक्रधरपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 29 और 30 दिसंबर को विशाखापत्तनम-वाराणसी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि हैदराबाद-रक्सौल, सिंकदराबाद-दरभंगा और हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस 28 सितंबर को निर्धारित समय की जगह विलंब से खुलेगी।

दिसम्बर 26, 2024 3:26 अपराह्न

views 44

मौसम विभाग ने आज और कल कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने आज और कल कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को बारिश की भी संभावना जतायी है। 28 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में जबकि 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की...

दिसम्बर 26, 2024 3:23 अपराह्न

views 62

आज रात चलने वाली ट्रेन संख्या-22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के बदले औड़िहार तक ही जाएगी

आज रात चलने वाली ट्रेन संख्या-22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के बदले औड़िहार तक ही जाएगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वोतर रेलवे क्षेत्र के छपरा-औड़िहार के बीच सब-वे निर्माण को लेकर 27 और 31 दिसंबर के छह घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन प्रभावित होगी।

दिसम्बर 26, 2024 3:23 अपराह्न

views 36

रामगढ़ जिले में स्थित पतरातु लेक रिजॉर्ट पर्यटकों को आकर्षित करता है

रामगढ़ जिले में स्थित पतरातु लेक रिजॉर्ट पर्यटकों को आकर्षित करता है, क्योंकि यहां हाई स्पीड मोटर बोट के आनंद के साथ प्रवासी पक्षियों को अपने हाथों से दाना खिलाने का अवसर मिलता है। जिले के उपायुक्त ने चंदन कुमार ने सैलानियों से आग्रह किया कि लेक भ्रमण के दौरान लापरवाही न बरतें।

दिसम्बर 26, 2024 3:22 अपराह्न

views 27

धनबाद स्थित आइआइटी आइएसएम ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए प्रोग्राम में नामांकन प्रक्रिया शुरू की

धनबाद स्थित आइआइटी आइएसएम ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए प्रोग्राम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार एमबीए प्रोग्राम में 28 सीटें बढ़ाई गई हैं। कुल 90 सीटों पर नामांकन होगा। इसके साथ ही बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम में 30 सीटें उपलब्ध हैं।   इच्छुक छात्र आइआइटी आइएसएम धनबाद के एमबीए एडमिश...

दिसम्बर 26, 2024 3:22 अपराह्न

views 31

धनबाद जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी अस्पतालों को पेपर लेस बनाया जायेगा

धनबाद जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी अस्पतालों को पेपर लेस बनाया जायेगा। मरीज का निबंधन होने के बाद बार-बार रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।   आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी। सूचना सुरक्षा पदाधिकारी हरें...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला