झारखंड

जनवरी 8, 2025 3:29 अपराह्न

views 45

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, कोडरमा जिले में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे की ...

जनवरी 8, 2025 3:29 अपराह्न

views 30

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कल से चार दिवसीय डॉग शो शुरु

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कल से चार दिवसीय डॉग शो शुरु हो रहा है।फेडरेशन सायनोलॉजीक इंटरनेशनल और द कैनल क्लब ऑफ इंडिया की ओर से आर्चरी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस डॉग शो का उद्घाटन कल सुबह नौ बजे उपायुक्त अनन्य मित्तल करेंगे। यह जानकारी जमशेदपुर कैनल क्लब की ओर से आयोजित स...

जनवरी 8, 2025 3:29 अपराह्न

views 43

एक देश एक चुनाव से संबंधित दो विधेयकों के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक आज दिल्ली में

एक देश एक चुनाव से संबंधित दो विधेयकों के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक आज दिल्ली में हो रही है। मीडिया से बात करते हुए कमेटी के अध्यक्ष बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि समिति सभी हितधारकों को सुनने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि समिति सभी सदस्यों के साथ मिलकर सभी से इनपुट लेने के बा...

जनवरी 8, 2025 3:29 अपराह्न

views 104

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में क सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्रों समेत चार लोगों की मौत

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के तिरसा चौक के पास आज एक सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्रों समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय ल...

जनवरी 8, 2025 3:29 अपराह्न

views 92

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झारखंड के 60 युवा लेंगे भाग

नई दिल्ली के भारत मंडपम में दस से बारह जनवरी तक आयोजित होने वाले 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झारखंड के 60 युवा भाग लेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने आज राजभवन से युवाओं के दल को दिल्ली के लिए रवाना किया। इससे पहले राज्यपाल ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान...

जनवरी 8, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 37

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल अंतर्गत अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन 26 स्पर्धाएँ हुईं

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल अंतर्गत अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन 26 स्पर्धाएँ हुईं। इसमें विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों ने मेडल के लिए जोर लगाया। झारखंड की शिवानी कुमारी ने बालिका वर्ग के 400 मीटर हर्डल रेस में राज्य को रजत पदक दिलाया।

जनवरी 8, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 46

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा के कारण राज्य में रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं।   रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 11 जनवरी से फिर आसमान में बादल छा सकते हैं, जिससे...

जनवरी 8, 2025 9:15 पूर्वाह्न

views 38

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को इंन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यो को प्राथमिकता देकर उनमें आ रही बाधाओं को जिला स्तर पर ही दूर करने का निर्देश दिया है।   गौरतलब है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडक...

जनवरी 8, 2025 9:15 पूर्वाह्न

views 30

राज्य मंत्रिपरिषद ने पुलिस महानिदेशक के चयन के लिए नियुक्ति नियमावली के गठन को स्वीकृति प्रदान कर दी

राज्य मंत्रिपरिषद ने पुलिस महानिदेशक के चयन के लिए नियुक्ति नियमावली के गठन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडलीय सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि अब डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी को अनुशंसा या पैनल नहीं भेजा जायेगा। उन्हो...

जनवरी 8, 2025 9:14 पूर्वाह्न

views 255

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में हो रही देरी पर नाराजगी जतायी

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में हो रही देरी पर नाराजगी जतायी है। इस सिलसिले में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सूचना आयुक्तों की नियुक्ति सिर्फ इस आधार पर नहीं की गयी कि विधानसभा में विपक्ष के नेता नहीं हैं, जो गंभीर है। ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला