झारखंड

मार्च 30, 2024 4:12 अपराह्न

views 27

राज्य की कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले के विनोद सिंह इंडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे

राज्य की कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले के विनोद सिंह इंडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। भाकपा माले की ओर से इसकी घोषणा की गई है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विनोद सिंह के नाम पर इंडी गठबंधन ने मुहर लगा दी है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ह...

मार्च 30, 2024 2:36 अपराह्न

views 22

राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पलामू और जमशेदपुर समे...

मार्च 30, 2024 2:35 अपराह्न

views 28

रांची सदर अस्पताल के ओपीडी में होमियोपैथ क्लीनिक की शुरूआत हुई

रांची सदर अस्पताल के ओपीडी में कल होमियोपैथ क्लीनिक की शुरूआत हुई। यहां होमियोपैथिक दवाइयां भी जल्द उपलब्ध करायी जाएगी।

मार्च 30, 2024 2:35 अपराह्न

views 28

जेपीएससी ने 10 मार्च को आयोजित सिविल जज नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का मॉडल उत्तर कुंजी जारी

जेपीएससी ने 10 मार्च को आयोजित सिविल जज नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। अर्भ्य्थी इसे लेकर 4 अप्रैल तक आपत्ति और सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

मार्च 30, 2024 2:35 अपराह्न

views 31

जमशेदपुर के करनडीह में 3 दिवसीय ट्राइबल बुक फेयर शुरू

जमशेदपुर के करनडीह में 3 दिवसीय ट्राइबल बुक फेयर का कल आगाज हुआ। यहां विभिन्न जनजातीय भाषाओं की पुस्तकों के अलावा उनके पारंपरिक वाद्य यंत्र और परिधानों का भी स्टॉल लगा है।

मार्च 30, 2024 2:34 अपराह्न

views 28

पलामू जिले के भवनाथपुर प्रखंड के कनीय अभियंता द्वारा अपने निजी वाहन के नेम प्लेट में भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार लिखा

पलामू जिले के भवनाथपुर प्रखंड के कनीय अभियंता द्वारा अपने निजी वाहन के नेम प्लेट में भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का सत्यापन होने के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कनीय अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मार्च 30, 2024 2:34 अपराह्न

views 37

पलामू पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित एक मकान में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 23 मोबाइल फोन और 8 कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी मिले। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग जिलों के ये सभी साइबर अपराधी यहां रहकर ऑनलाइन बेटिंग एप्प ...

मार्च 30, 2024 2:33 अपराह्न

views 42

रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार कई कार्यक्रम आय़ोजित

रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार कई कार्यक्रम आय़ोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वीप के तहत कल विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आय़ोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने का आग...

मार्च 30, 2024 2:32 अपराह्न

views 35

राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कल राजधानी रांची के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाली न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप सहित अन्य कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य निर्वाच...

मार्च 30, 2024 2:29 अपराह्न

views 37

राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने शहरी नगर निकायों में पेयजल तथा स्वच्छता विभाग की चल रही पेयजल योजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया

राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने शहरी नगर निकायों में पेयजल तथा स्वच्छता विभाग की चल रही पेयजल योजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। वे कल विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों तथा संवेदकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्...