झारखंड

मई 11, 2024 4:12 अपराह्न

views 24

सरायकेला-खरसावां स्थित सदर अस्पताल का केंद्रीय रेपिड असेसमेंट टीम ने निरीक्षण किया

सरायकेला-खरसावां स्थित सदर अस्पताल का केंद्रीय रेपिड असेसमेंट टीम ने निरीक्षण किया और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की जांच की। टीम में शामिल डॉ. आनंदी बिष्ट ने सदर अस्पताल के सभी विभागों के प्रभारियों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक कर सदर अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ...

मई 11, 2024 4:12 अपराह्न

views 55

देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास एक पुलिस गश्ती वाहन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया

देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास एक पुलिस गश्ती वाहन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मई 11, 2024 3:49 अपराह्न

views 21

पलामू संसदीय सीट के लिए 13 मई को होनेवाले मतदान को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं

पलामू संसदीय सीट के लिए 13 मई को होनेवाले मतदान को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशिरंजन ने आज जीएलए कॉलेज स्थित डिस्पैच सेन्टर का निरीक्षण किया और संबधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मई 11, 2024 3:44 अपराह्न

views 25

जामताड़ा जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं

जामताड़ा जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए मतदाता जागरूकता रैली, कैंडल मार्च, शपथ ग्रहण, डोर टू डोर विजिट का सहारा लिया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन के साथ साथ सामाजिक संगठन और प्रबुद्धजन भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

मई 11, 2024 3:44 अपराह्न

views 24

असम के मुख्यमंत्री डा. हेमंता विश्वशर्मा भी आज झारखंड के दौरे पर हैं

असम के मुख्यमंत्री डा. हेमंता विश्वशर्मा भी आज झारखंड के दौरे पर हैं। वे आज खूंटी संसदीय सीट के तमाड़ स्थित रायडीह में भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के समर्थन एक जनसभा करेंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय समेत कई अन्य नेता...

मई 11, 2024 3:43 अपराह्न

views 35

राजधानी रांची समेत राज्य भर में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी

राजधानी रांची समेत राज्य भर में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने कोल्हान और संताल परगना के कई स्थानों पर आज भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 मई त...

मई 11, 2024 3:43 अपराह्न

views 26

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव कुमार को सरकार ने निलंबित कर दिया

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव कुमार को सरकार ने निलंबित कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल, छह मई को ईडी की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम समेत उनके करीबियों के कई ठिकानों पर ...

मई 11, 2024 3:42 अपराह्न

views 28

औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील समर कैंप 2024 की शुरुआत हो गयी है

औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील समर कैंप 2024 की शुरुआत हो गयी है। इसका उद्घाटन कल शाम को टाटा स्टील के कॉर्पाेरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया। आज से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले समर कैंप में 22 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें छात्र, युवा और उनके माता-पिता भाग...

मई 11, 2024 3:42 अपराह्न

views 25

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस चरण में झारखंड की तीन सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए एक जून को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कल तक इन तीनों सीटों से 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें गोड्डा सी...

मई 11, 2024 3:41 अपराह्न

views 46

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा। इस चरण में झारखंड समेत नौ राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर 13 मई को वोट डाले जायेंगे। चौथे चरण में झारखंड की जिन चार सीटों पर मतदान होना है उनमें खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला