झारखंड

जून 21, 2024 8:21 अपराह्न

views 57

झारखंड में मानसून ने दिया दस्तक, संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदला

झारखंड में मानसून दस्तक दे दी है। संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदल गया है। आने वाले 72 घंटे में पूरे राज्य में इसका असर देखने को मिलेगा। इस बार राज्य में मानसून का प्रवेश 11 दिनों की देरी से हुआ है। रांची में आज दूसरे दिन भी दोपहर बाद झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों मे...

जून 21, 2024 8:19 अपराह्न

views 35

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में लोहरदगा जिले में अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों की प्रगति से संबंधित बैठक आयोजित की गयी

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज लोहरदगा जिले में अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों व अन्य विभागों की प्रगति से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वप्रथम मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें योजनाओं में अनुसूचित जनजाति की भागीदारी से संबंधित चर्चा क...

जून 21, 2024 8:17 अपराह्न

views 47

झारखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा कल से शुरू होगी, 24 जून तक चलेगी

झारखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा कल से शुरू हो रही है, जो 24 जून तक चलेगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए रांची में कुल 15 परीक्षा केंद्र बना...

जून 21, 2024 8:16 अपराह्न

views 40

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज पहली बार गिरिडीह पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज पहली बार गिरिडीह पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए वह विशेष पहल करेंगी। उन्होंने राज्य  सरकार पर प्रहार करते हुए कहा...

जून 21, 2024 8:14 अपराह्न

views 49

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र रांची में भी योग सत्र का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र रांची में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्र प्रमुख डीसी हेम्ब्रम और उपनिदेशक अभियंत्रण एपी सिंह समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर केन्द्र प्रमुख ने कहा कि हर किसी को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

जून 21, 2024 8:22 अपराह्न

views 58

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के साथ जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों, शहर के गणमान्य लोगों और स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान योग गुरुओं ने निरोग र...

जून 21, 2024 9:17 अपराह्न

views 70

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष निदेशालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रांची विधायक सीपी सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ए...

जून 21, 2024 4:20 अपराह्न

views 54

रांची में जिला प्रशासन द्वारा रथ मेला की तैयार शुरू

रांची में जिला प्रशासन द्वारा रथ मेला की तैयार शुरू कर दी गयी है। 6 जुलाई से 17 जुलाई तक रथ मेला का आयोजन होना है। जगन्नाथपुर रथ यात्रा में मेला लगाने वाले वेंडर के लिए जिला प्रशासन द्वारा टेंडर जारी कर कहा गया है कि छह से 17 जुलाई तक के लिए मंदिर के आस-पास करीब इकतालीस एकड़ से कुछ अधिक भूमि मेले के ...

जून 21, 2024 4:18 अपराह्न

views 65

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ है। 22 जून तक मानसून के आगमन के सकारात्मक संकेत झारखंड और उससे सटे हिस्सों में देखने को मिल सकते हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने झारखंड के उत्तरी पूर्वी एवं दक्षिण पूर्व भाग में आज 21...

जून 21, 2024 4:15 अपराह्न

views 72

गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित योग दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मौके पर लोगो को बधाई दी और कहा है कि योग से शर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला