झारखंड

जून 26, 2024 6:20 अपराह्न

views 26

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर सोनारी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर सोनारी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता गुरुजात संघ एवं जिला कबड्डी संघ की तरफ से आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने बताया कि खेल से लोगों में प्रतियोगिता की भावना आती है। इसलिए खेल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

जून 26, 2024 6:19 अपराह्न

views 17

हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे सगे भाई थे। हमारे संवाददाता ने बताया कि बच्चों की दादी का की मौत दस दिन पूर्व ही हुआ था। घर में दशकर्म चल रहा था इसी दौरान बच्चे तालाब में नहाने गये जहां गहरे पानी में जाने की वजह से उनकी मौत हो गई।...

जून 26, 2024 6:19 अपराह्न

views 27

राज्य में मॉनसून के आगमन की देरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है

राज्य में मॉनसून के आगमन की देरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जिलों में सुखाड़ की आशंका जतायी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद, रांची, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में औसत से काफी कम बारिश हुई है। वहीं विभाग के अनुसार अगले दो दिनों से गर्मी बढ़ने के बाद मॉनसून सक्रिय होगा।

जून 26, 2024 6:19 अपराह्न

views 29

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए राज्य की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए राज्य की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन पांच खिलाड़ियों में चार खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं और एक खिलाड़ी बिनीमा धान खूंटी जिले की हैं। राष्ट्रीय कैंप बेंगलुरू के साईं सेंटर में चलेगा। कैंप...

जून 26, 2024 6:18 अपराह्न

views 42

गुमला में जिला स्तरीय मैराथन रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गुमला जिला समाज कल्याण विभाग और खेल विभाग की ओर से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जिला स्तरीय मैराथन रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड थीम पर आधारित मैराथन दौ़ड़ सावित्री बाई फुले पुस्तकालय से चैनपुर मोड़ तक किया गया। इसमें 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर उप व...

जून 26, 2024 6:18 अपराह्न

views 35

राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन थोड़ी देर में धनबाद आ रहे हैं

राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन थोड़ी देर में धनबाद आ रहे हैं। यहां वे कुल तीन सौ तिरासी करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इसमें 167 योजनाओं का शिलान्यास होगा। धनबाद नगर निगम की सर्वाधिक 88 योजनाओं का शिलान्यास और 97 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।   ...

जून 26, 2024 6:18 अपराह्न

views 34

पाकुड़ में जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल ने मालपहाडी आउट पोस्ट क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया

पाकुड़ में जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल ने मालपहाडी आउट पोस्ट क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जनों दो पहिया वाहनों के मालिकों से जुर्माना राशि वसूला गया अभियान में  49 हजार 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

जून 26, 2024 5:57 अपराह्न

views 39

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए राज्य की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए राज्य की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन पांच खिलाड़ियों में चार खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं और एक खिलाड़ी बिनीमा धान खूंटी जिले की हैं। राष्ट्रीय कैंप बेंगलुरू के साईं सेंटर में चलेगा। कैंप...

जून 26, 2024 5:57 अपराह्न

views 43

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मानसून के विलंब होने पर तापमान बढ़ने लगा है

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मानसून के विलंब होने पर तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पलामू और संथाल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का पूर्वानुमान है।

जून 26, 2024 5:57 अपराह्न

views 23

गोड्डा जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

गोड्डा जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बायोडायवर्सिटी पार्क तक रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर गोड्डा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला