झारखंड

सितम्बर 2, 2024 9:07 अपराह्न

views 51

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल पलामू के एक और अभ्यर्थी की मौत

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल पलामू के एक और अभ्यर्थी की आज मौत हो गयी। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 12 तक पहुंच गयी है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सितम्बर 2, 2024 4:18 अपराह्न

views 60

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन तथा परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन तथा परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। अब नेतरहाट प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 30 सितंबर तक जमा हो सकेगा।  प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। नई तिथि के अनुसार नेतरहाट...

सितम्बर 2, 2024 4:15 अपराह्न

views 54

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने स्तर से  तैयारी में जुटे

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने स्तर  से  तैयारी में जुट गये हैं। भाजपा महानगर की ओर से जमशेदपुर के बर्मामाइंस में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की चारों विधानसभा सीट जीत का संकल्प लिया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत...

सितम्बर 2, 2024 4:08 अपराह्न

views 59

उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत के बाद राज्यभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत के बाद राज्यभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छात्रों की ओऱ से मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग समेत अन्य शहरो में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजे और मामले की जांच की मांग की है।

सितम्बर 2, 2024 4:07 अपराह्न

views 28

रांची से वाराणसी तक चलनेवाली अप और डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आज से पारसनाथ स्टेशन पर शुरू

रांची से वाराणसी तक चलनेवाली अप और डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आज से पारसनाथ स्टेशन पर शुरू हो गया। गिरिडीह से आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आज सुबह पारसनाथ स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य की महिला तथा बाल विकास मंत्री बेबी देवी भी मौजूद रहीं।

सितम्बर 2, 2024 4:00 अपराह्न

views 60

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत पहले लागू हो जानी चाहिये थी। श्रीमुंडा सरायकेला जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माताओं बहनों को पूरे प...

सितम्बर 2, 2024 3:57 अपराह्न

views 55

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे। इस दौरान उनके हजारों समर्थकों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की। कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री अपने समर्थकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों बाइक और कार के काफिले के साथ जमशेदप...

सितम्बर 2, 2024 3:55 अपराह्न

views 45

झारखंड में उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के गिरकर बेहोश हो जाने और मौत का सिलसिला जारी

झारखंड में उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के गिरकर बेहोश हो जाने और मौत का सिलसिला जारी है। साहिबगंज में रांची निवासी एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि साहिबगंज समेत पलामू, हजारीबाग और गिरिडीह में दो दर्जन से अधिक युवा दौड़ के क्रम मे...

सितम्बर 1, 2024 9:03 अपराह्न

views 32

इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को बहुमत देगीः शिवराज सिंह चौहान

भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को बहुमत देगी। श्री चौहान ने आज आरोप लगाया कि मौजूदा झारखंड सरकार ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। चुनाव प्रभारी ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पर...

सितम्बर 1, 2024 9:02 अपराह्न

views 36

सरकार की लापरवाही के कारण उत्पाद विभाग की बहाली के दौरान अभ्यर्थियों की लगातार मौत हो रही है

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सरकार की लापरवाही के कारण उत्पाद विभाग की बहाली के दौरान अभ्यर्थियों की लगातार मौत हो रही है। श्री महतो आज पार्टी की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह के दौरान पत्रका...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला