झारखंड

अक्टूबर 7, 2024 5:25 अपराह्न

views 26

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असम झारखंड पर दिख रहा असर

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असम झारखंड पर असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से 11 अक्तूबर तक राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची के अलावा गुमला, बोकारो समेत कई जिलों...

अक्टूबर 7, 2024 5:25 अपराह्न

views 38

भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति ने राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया

भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति ने राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। समिति की बैठक में एक विधानसभा क्षेत्र से तीन नामों को पैनल में शामिल किया गया है। पार्टी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक ...

अक्टूबर 6, 2024 9:53 अपराह्न

views 35

केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को समृद्ध करना है: शिवराज सिंह चौहान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में जनजातीय किसानों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को समृद्ध करना है। श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ड्रोन दीदी और लखपति दीदी के अभियान से जोड़कर महिलाओं की आमदन...

अक्टूबर 6, 2024 9:53 अपराह्न

views 24

दुर्गापूजा के दौरान राज्य भर में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों को किया गया है सुरक्षा में तैनात

दुर्गापूजा के दौरान राज्य भर में दस हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त जवान  14 अक्टूबर तक विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस उपमहानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि राजधानी रांची समेत सभी जिलों में सुरक्षा की व्यापक तैयारी की गई ...

अक्टूबर 6, 2024 9:53 अपराह्न

views 21

हजारीबाग के दूध मटिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली गयी साइकिल यात्रा

हजारीबाग के दूध मटिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गयी। इसमें 8 साल की छात्रा से लेकर 70 वर्ष के बुजुर्गों ने साइकिल चलाकर लोगों में संदेश दिया कि अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें और पर्यावरण को संरक्षित रखें।

अक्टूबर 6, 2024 10:51 पूर्वाह्न

views 35

खेलो झारखंड प्रतियोगिता में 71 पदक जीत कर तालिका में शीर्ष पर रही रांची की टीम

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में रांची की टीम 71 पदक जीत कर तालिका में शीर्ष स्थान पर रही। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 34 और सरायकेला-खरसांवा की टीम ने 15 पदक जीते। ताइक्वांडो और तीरंदाजी में रांची और बॉलीवॉल में रामगढ़ की टीम विजेता बनी। पूरे ...

अक्टूबर 6, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 30

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज हो रही है मां कुष्मांडा की पूजा

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज रांची समेत पूरे राज्य में मां कुष्मांडा की पूजा हो रही है। इस बीच रांची के कई पंडालों के पट खोल दिए गए हैं और कुछ अन्य पंडालों का आज उद्घाटन होना है। पट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इधर, पूजा के दौरान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य भर में सुरक्षा के कड़े...

अक्टूबर 6, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 31

यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं जिससे वोटिंग के दिन मतदाताओं को कतार में खड़े रहकर इंतजार नहीं रहना पड़े। श्री कुमार ने रांची में जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ एक प्रशिक्षण बैठक में कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपू...

अक्टूबर 5, 2024 8:28 अपराह्न

views 75

मौसम विभाग ने झारखंड राज्य के कई हिस्सों में आज और कल बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आज और कल बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला समेत कई जिलों में गरज और वज्रपात के ...

अक्टूबर 5, 2024 8:27 अपराह्न

views 37

पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करने का भी माध्यम है: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करने का भी माध्यम है। श्री गंगवार आज रांची में एक दैनिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला