नवम्बर 12, 2024 9:30 अपराह्न
33
माइक वाल्ट्ज होंगे अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल फ्लोरिडा के कांग्रेसी माइक वाल्ट्ज को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने की घोषणा की है। माइक वाल्ट्ज इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। 50 वर्षीय वाल्ट्ज एक सेवानिवृत्त सेना कर्नल हैं। वह 2019 से अमरीका प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। श्री व...