अंतरराष्ट्रीय

फ़रवरी 25, 2026 8:29 पूर्वाह्न

views 88

अमरीका और ईरान के बीच राजनयिक वार्ता का तीसरा दौर कल जिनेवा में होगा शुरू

अमरीका और ईरान के बीच राजनयिक वार्ता का तीसरा दौर कल जिनेवा में शुरू होगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि कूटनीति को प्राथमिकता दी जाए तो एक अभूतपूर्व समझौता संभव है। जनवरी 2026 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद ईरान की सरकार को अंतरराष्ट्रीय जांच का सामना करन...

फ़रवरी 25, 2026 7:58 पूर्वाह्न

views 131

भारत और इजरायल ने सीमा पार आतंकवाद सहित इसके सभी प्रारूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की

भारत और इज़राइल ने आतंकवाद और आतंकी संगठनों के साथ-साथ उनके प्रतिनिधियों, समर्थकों, प्रायोजकों, वित्तपोषकों और मददगारों से निपटने में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। नई दिल्ली में आयोजित भारत-इजराइल संयुक्त कार्यसमूह-जे डब्‍ल्‍यू जी की आतंकरोधी 10वीं बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी...

फ़रवरी 25, 2026 8:33 पूर्वाह्न

views 63

कनाडा सरकार ने मुम्बई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्त्ता तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता समाप्त करने की कार्यवाही शुरू की

कनाडा सरकार ने मुम्बई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्त्ता तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता समाप्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कल से शुरू हो रही भारत यात्रा से पहले यह कदम उठाया गया है। कनाडा भारत के साथ आपसी संबंधों में सुधार करना चाहता है। पूर्व प्रधानमंत्री ज...

फ़रवरी 25, 2026 7:52 पूर्वाह्न

views 81

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित कर दिया है। 193 सदस्यीय महासभा में 107 देशों ने मसौदा प्रस्‍ताव के पक्ष में और 12 सदस्‍यों ने विरोध में मतदान किया। भारत, बहरीन, बांग्लादेश, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, संयुक...

फ़रवरी 25, 2026 7:46 पूर्वाह्न

views 42

अमरीकी दूतावास ने पहली बार वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों में पासपोर्ट सहायता सहित व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं शुरू करने की घोषण की

यरूशलेम स्थित अमरीकी दूतावास ने पहली बार वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों में पासपोर्ट सहायता सहित व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं शुरू करने की घोषण की है। दूतावास ने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में इजरायली बस्ती बीटर इलिट में भी इसी तरह की सेवा शुरू करने की योजना है, जो इन सेवाओं को सभी अमरीकियों तक पहुंच...

फ़रवरी 24, 2026 9:38 अपराह्न

views 313

भारत और जापान के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’ का सातवां संस्करण आज से शुरू

भारत और जापान के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्मा गार्डियन' का सातवां संस्करण आज उत्तराखंड में शुरू हुआ। भारतीय सेना और जापान की जमीनी आत्मरक्षा बल के बीच आयोजित यह सैन्य अभ्यास अगले महीने की 9 तारीख तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों से 120 सदस्यीय दल भाग ले रहे हैं।...

फ़रवरी 24, 2026 9:25 अपराह्न

views 55

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अल-बुदैवी से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में खाड़ी सहयोग परिषद -जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अल-बुदैवी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि रणनीतिक वार्ता पर आधारित भारत-जीसीसी संयुक्त कार्य योजना व्यापार तथा निवेश, ऊर्जा,  कृषि, सुरक्षा और जन-संबंधों के क्षेत्र में स...

फ़रवरी 24, 2026 9:20 अपराह्न

views 53

भारत-इस्राइल मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता का पहला दौर जारी

भारत-इस्राइल मुक्त व्यापार समझौते  के लिए वार्ता का पहला दौर कल नई दिल्ली में शुरू हुआ और बृहस्‍पतिवार तक चलेगा। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने उद्घाटन सत्र के दौरान, इस बात पर जोर दिया कि समझौता वार्ता ऐसे समय में शुरू हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिन की यात्रा पर  इस्राइल जा रहे हैं। श...

फ़रवरी 24, 2026 7:15 अपराह्न

views 205

भारत और अमरीका के बीच संयुक्त विशेष सैन्‍य अभ्यास वज्र प्रहार आज से हुआ शुरू

भारत और अमरीका के बीच संयुक्त विशेष सैन्‍य अभ्यास वज्र प्रहार का 16वां संस्करण आज हिमाचल प्रदेश में शुरू हो गया। यह अभ्यास अगले महीने की 16 तारीख तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना की ओर से वि...

फ़रवरी 24, 2026 6:39 अपराह्न

views 56

ईरान: सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने के कारण चार लोगों की मौत

मध्‍य ईरान के फल और सब्‍जी बाजार में एक सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि इस्फ़हान प्रांत में ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग तीन सौ तीस किलोमीटर दक्षिण के दोर्चेह शहर में यह दुर्घटना हुई। पिछले वर्ष जून महीने में ईरान - ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला