सितम्बर 12, 2023 8:56 अपराह्न
49
लीबिया के डर्ना शहर में भीषण बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोगों के मरने और हजारों के लापता होने की खबर
लीबिया में बाढ़ से हजारों लोगों के मरने की आशंका है। रेड क्रॉस ने कहा कि बाढ़ में दस हजार लोगों के लापता होने की आशंका है। डर्ना शहर का एक चौथाई क्षेत्र तूफान में बांधों के टूटने से नष्ट हो गया और एक हजार से अधिक शव यहां बरामद किए जा चुके हैं। बाढ़ से हुए नुकसान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं...