अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 12, 2023 1:49 अपराह्न

views 59

लीबिया में आई बाढ़ में दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

लीबिया में आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका है। यह बाढ़ तूफान डेनियल के कारण आई है। यह बाढ़ पूर्वी लीबिया के समूचे पड़ोसी क्षेत्रों को बहा ले गई और कई तटीय शहरों के घर बर्बाद हो गए। पूर्वी लीबिया का डेरना शहर इस बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित...

सितम्बर 12, 2023 1:31 अपराह्न

views 63

शीतयुद्ध के बाद नाटो के सदस्य देश सबसे बड़े सैन्य अभ्यास करने की योजना में

नाटो के सदस्य देश शीतयुद्ध के बाद सबसे बड़े सैन्य अभ्यास करने की योजना बना रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास अगले वर्ष बसंत ऋतु में होगा। इस सैन्य अभ्यास में पांच सौ से सात सौ के बीच लड़ाकू विमान, 50 से अधिक जहाज और लगभग 41 हजार सैनिकों के शामिल होने की संभावना है। इस अभ्यास की रूपरेखा रूस के नेतृत्व वा...

सितम्बर 12, 2023 8:24 पूर्वाह्न

views 53

हवाई का किलाऊआ ज्वालामुखी फिर से फूटा

अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण-यूएसजीएस- ने बताया है कि हवाई के बिग आइलैंड पर किलाऊआ ज्वालामुखी रविवार को दोपहर बाद फूट पड़ा। इस ज्वालामुखी का प्रवाह फिलहाल आसपास के गड्ढ़ों तक ही सीमित है। वेबकैम की तस्वीरें ज्वालामुखी के गड्ढ़ों पर दरार दिखाती हैं। इन गड्ढों की सतह पर लावा बह रहा है। हवाई आपातक...

सितम्बर 11, 2023 10:14 अपराह्न

views 65

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों का किया दौरा

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में तीन सदस्यों का शिष्‍टमंडल मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए गया था। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर नौ सितम्‍बर को हुआ था । चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार थे। भारतीय दल ने माले और हुलहुमाले में 22 मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्हों...

सितम्बर 11, 2023 10:12 अपराह्न

views 53

दुबई: भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया है। कार्व स्टार्टअप लैब्स द्वारा गठित इस प्रतिनिधिमंडल ने नेटवर्किंग, वैश्विक आउटरीच और इन उभरते उद्यमों के लिए उत्प्रेरक ...

सितम्बर 11, 2023 6:05 अपराह्न

views 57

मोरक्‍को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2400 से अधिक हुई

मोरक्‍को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2400 से अधिक हो गई है। मोरक्‍को के गृह मंत्रालय ने बताया कि 2497 लोगों की मृत्यु हो गई है और 2476 लोग घायल हो गये हैं। सैनिक और सहायककर्मी एटलस पर्वतीय क्षेत्र के सुदूर इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसी आशंका है कि ये इलाके पूरी तर...

सितम्बर 11, 2023 11:54 पूर्वाह्न

views 107

सूडान की राजधानी खार्तूम में ड्रोन हमले में 43 लोगों की मौत, 55 अन्‍य घायल

सूडान की राजधानी खार्तूम के दक्षिण में एक बाजार पर ड्रोन हमले में 43 लोग के मारे जाने और 55 अन्‍य के घायल होने का समाचार है। हताहतों को बशीर यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच देश पर नियंत्रण के लिए जारी संघर्ष के बीच यह हमला हुआ है। सूडान में अप्रैल के मध्य ...

सितम्बर 11, 2023 11:52 पूर्वाह्न

views 62

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को जी-20 की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और उनके आतिथ्य-सत्कार और जी-20 की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वियतनाम की राजधानी हनोई में संवाददाताओं से बात करते हुए, श्री बाइडेन ने कहा कि उन्होंने भारत और अमरीका के बीच साझेदारी को सुदृढ़ करने के बारे में प्रधान...

सितम्बर 11, 2023 11:51 पूर्वाह्न

views 80

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर ढाका पहुंचे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर कल रात ढाका पहुंचें। किसी फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति की तैंतीस वर्ष बाद बांग्लादेश की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति का ढाका में हजरत शाह जलाल अंराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर स...

सितम्बर 11, 2023 8:40 पूर्वाह्न

views 72

अमेरिका और वियतनाम ने हनोई में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता का विस्तार करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया

संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम ने अमेरिकी उद्योग के समर्थन में हनोई में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता का विस्तार करने के लिए सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। व्हाइट हाउस ने कल एक बयान में कहा कि अमेरिका टिकाऊ सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण में म...