चुनाव

मई 18, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 39

प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे दो रैलियां 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में दो रैलियां करेंगे। वे अंबाला में दिन में लगभग पौने तीन बजे और सोनीपत के गोहाना में सायं करीब पौने पांच बजे रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए अंबाला और सोनीपत ...

मई 18, 2024 7:28 पूर्वाह्न

views 53

दिल्‍ली में चुनावी गतिविधियां हुई तेज, प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी तथा वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्‍ली में शुरू करेंगे प्रचार

राजधानी दिल्‍ली में आज से चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी तथा कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी आज से दिल्‍ली में चुनावी प्रचार शुरू करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। इन सभी सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने...

मई 18, 2024 7:24 पूर्वाह्न

views 107

पंजाब: राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को सातवें चरण में होगा मतदान

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए सातवें और अंतिम चरण में पहली जून को वोट डाले जाएंगे। पर्चे वापस लेने के बाद अब कुल 328 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इन सीटों के लिए कुल  466 उम्मीदवारों ने 598 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 

मई 17, 2024 9:28 पूर्वाह्न

views 48

शेष चरणों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे राजनीतिक दल, आज मुंबई में वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे रैली 

मुख्य राजनीतिक दलों के नेता देशभर में एक के बाद एक धुंआधार रैली कर रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनावों के शेष चरणों के मतदान के लिए समय अब कम बचा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी महाराष्‍ट्र के मुंबई दक्षिण मध्‍य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल...

मई 17, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 44

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन, आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रद...

मई 16, 2024 1:11 अपराह्न

views 33

अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा- संविधान बदलना और आरक्षण समाप्त करना भाजपा का उद्देश्य.

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और कहा कि भगवा पार्टी कह रही है कि उन्हें इस चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीटें चाहिए क्योंकि वे संविधान बदलना चाहते हैं और आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। वे आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के स...

मई 16, 2024 12:53 अपराह्न

views 48

पंजाब: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर से राज्य में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर से पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे शाम 6 बजे अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ रोड शो करेंगे। वे स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने भी जायेंगे।

मई 16, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 30

दिल्ली: सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों से मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं भाजपा के उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और दिल्ली के सांसद उम्मीदवारों ने चुनाव-प्रचार अभियान के तहत आज सुबह की सैर पर निकले लोगों से बातचीत की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केशवपुरम के हटोदा राम पार्क में जनसंपर्क किया और प्रचार पोस्टर वितरित किए। उत्तर पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्...

मई 16, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 35

ओडिशा: लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर, सभी दलों के शीर्ष नेता प्रचार अभियान में जुटे

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बीजू जनता दल के शीर्ष नेता, प्रचार अभियान में जुट गये हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे। वे सुंदरगढ़ और बरगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दो चुनाव...

मई 16, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 97

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर होगा मतदान, 264 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों- धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण में मतदान होगा। इस चरण में 264 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला