सितम्बर 22, 2024 7:52 पूर्वाह्न
30
जम्मू-कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार 25 सितंबर को होगा। इस चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें से 11 सीट जम्मू संभाग के तीन जिलों में हैं। इसी चरण में राजौरी जिले की थन्ना मंडी विधानसभा सीट के लिए भी मतदान होगा।