जुलाई 3, 2024 12:35 अपराह्न
93
आज 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने अब तक का उच्चतम स्तर बनाया
सेंसेक्स आज सवेरे खुलते ही पहली बार 80 हजार से ऊपर पहुंच गया। दोपहर के समय यह 440 अंक से अधिक बढ़कर 79 हजार 884 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने अब तक का उच्चतम स्तर बनाया और दोपहर के कारोबार में यह 133 अंक की बढ़त के साथ 24 हजार 257 पर था।