बिज़नेस

जुलाई 31, 2024 7:57 अपराह्न

views 32

सेंसेक्स 286 अंक बढ़कर 81 हजार 741 पर बंद हुआ

  सेंसेक्स 286 अंक बढ़कर शून्य दशमलव तीन-पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 81 हजार 741 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 94 अंक उठकर शून्य दशमलव तीन-आठ प्रतिशत के लाभ के साथ 24 हजार 951 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83 रुपये और 72 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।

जुलाई 31, 2024 5:59 अपराह्न

views 42

सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के आदर्श वाक्य में विश्वास करती है- वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

  वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि बजट विकास, रोजगार, कल्याण, पूंजी निवेश और वित्तीय समेकन जैसी प्राथमिकताओं के बीच एक अच्छा संतुलन बनाता है। वे आज राज्यसभा में बजट पर बहस का जवाब दे रही थीं। उन्‍होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के आदर्श वाक्य में विश्वास क...

जुलाई 31, 2024 5:08 अपराह्न

views 49

भारत इस समय विनिर्माण और बुनियादी ढांचे में नवाचार, प्रयोग और उचित जोखिम लेने के लिए सर्वोत्तम समय का अनुभव कर रहा है- वाणिज्य और उद्योग संयुक्त सचिव सुरेंद्र अहिरवार

  वाणिज्य और उद्योग संयुक्त सचिव सुरेंद्र अहिरवार ने कहा कि भारत इस समय विनिर्माण और बुनियादी ढांचे में नवाचार, प्रयोग और उचित जोखिम लेने के लिए सर्वोत्तम समय का अनुभव कर रहा है। तीसरी वैश्विक मूल्य श्रृंखला बैठक में उन्‍होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति डिजिटल, भौतिक, फिजि‍टल और बुनियादी ढांचे की उ...

जुलाई 30, 2024 2:44 अपराह्न

views 67

उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना से 176 एमएसएमई को लाभ हुआ: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद

  176 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना-पीएलआई से बहुत लाभ हुआ है ये बात सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कही। लोकसभा में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीएलआई योजनाओं में अब तक एक लाख 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। ...

जुलाई 30, 2024 12:41 अपराह्न

views 60

भारत के केंद्रीय बजट की दुबई में वित्तीय विशेषज्ञों ने की सराहना

दुबई में वित्तीय विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत के केंद्रीय बजट ने संभावित आर्थिक उछाल के लिए मंच तैयार किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दुबई द्वारा आयोजित एक सत्र में, उद्योग जगत के नेताओं ने विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के रणनीतिक दृष्टिकोण की सराहना की। प्रसिद्ध लेखक और कर विशेषज्ञ...

जुलाई 30, 2024 12:13 अपराह्न

views 78

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज शाम लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब दे सकती हैं

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज शाम लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब दे सकती हैं। केंद्रीय बजट इस महीने की 23 तारीख को पेश किया गया था, जिसमें सरकार ने सभी के लिए अवसर पैदा करने के लिए नौ प्राथमिकताएं सूचीबद्ध की हैं। ये प्राथमिकताएं कृषि में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार और कौशल...

जुलाई 29, 2024 8:56 अपराह्न

views 52

भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2023-24 के लिए मुद्रा और वित्त पर एक रिपोर्ट जारी की

  भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि डिजिटलीकरण वित्तीय स्थिरता के लिए आवश्‍यक अधिक महत्‍वपूर्ण और परस्पर संबंधित वित्तीय प्रणाली तैयार कर सकता है। बैंक ने आज वर्ष 2023-24 के लिए मुद्रा और वित्त पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक ने कहा कि उपभोक्ताओं और वित्तीय मध्यस्थों के व्यवहार...

जुलाई 29, 2024 2:40 अपराह्न

views 76

केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्‍ली में कल आयोजित हो रहे सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्‍ली में कल आयोजित हो रहे एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसका विषय है- 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत'।   सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ कर रहा है, और इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के दृष्टिकोण और इस दिशा में ...

जुलाई 29, 2024 12:31 अपराह्न

views 107

शेयर मार्केट में आई तेजी, ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सभी सूचकांकों में बनी हुई है बढ़त

  भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार के सभी सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। सत्र की शुरुआत में ही निफ्टी ने 24,980 का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सुबह सेंसेक्स 366 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 81,657 और निफ्टी 89 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 24,924 अंक पर था।   छोटे और मझोल...