बिज़नेस

सितम्बर 20, 2024 4:37 अपराह्न

views 71

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 1,359 अंक की बढ़त के साथ 84,544 पर हुआ बंद

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 1,359 अंक की बढ़त के साथ 84,544 पर बंद हुआ। इससे पहले यह आज दिन में 84 हजार छह सौ 94 तक भी पहुंचा। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी आज 25 हजार आठ सौ 49 के नये स्‍तर पर पहुंचा।   यह आज तीन सौ 75 अंक की बढ़त के साथ 25 हजार सात सौ 90 पर बंद हुआ।  

सितम्बर 20, 2024 2:04 अपराह्न

views 50

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद घरेलू शेयर बाजार में उत्साह का माहौल

अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद बाजार में उत्साह का माहौल देखा गया। घरेलू शेयर बाजार सूचकांकों, सेंसेक्स और निफ्टी में आज सवेरे के कारोबार के दौरान रिकार्ड उछाल दर्ज किया गया। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 84 हजार 240 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचें...

सितम्बर 19, 2024 2:03 अपराह्न

views 46

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने की दरों में 50 आधार अंकों की कटौती, भारतीय शेयर बाजार में देखी गई जबरदस्त तेजी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती की खबर से उत्साहित भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखी गई। बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 687 अंक बढ़कर 83 हजार 635 अंक की नई ऊंचाई पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 197 अंक बढ़कर 25 हजार 575 पर पहुंच गया।

सितम्बर 19, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 45

अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने की ब्याज दरों में कटौती

अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने चार वर्षों में पहली बार ब्याज दरों में कटौती की है। प्रमुख उधार दर में 50 आधार अंक की कमी की गई है। अब यह 4.75 से 5 प्रतिशत के दायरे में आ गई है। अमरीका फेडरल रिजर्व ने दो दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद 2024 के लिए अपने छठे नीतिगत निर्...

सितम्बर 18, 2024 8:34 पूर्वाह्न

views 28

अप्रैल से अगस्‍त में भारत का निर्यात 5.35 प्रतिशत बढ़कर 329 अरब डॉलर हुआ

इस वर्ष अप्रैल से अगस्‍त तक की अवधि‍ में भारत का कुल निर्यात 5.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 329 अरब डॉलर हो गया है। वाण‍िज्‍य और उद्योग मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्‍तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में सेवा निर्यात में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और यह डेढ़ सौ अरब डॉलर से अधिक रहा। इस दौ...

सितम्बर 16, 2024 5:09 अपराह्न

views 37

दिन के कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुँचा घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी

घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आज दिन के कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्‍तर को छुआ। बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 98 अंक यानि शून्‍य दशमलव एक-दो प्रतिशत के लाभ के साथ 82 हजार 988 पर बंद हुआ और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 27 अंकों की मामूली बढत के साथ 25 हजार 383 पर रहा।  ...

सितम्बर 16, 2024 1:55 अपराह्न

views 36

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

  बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अमरीकी फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती की संभावना के कारण शेयर बाजार में यह बढ़त दिखाई दी।     संवेदी सूचकांक दो सौ 93 अंक बढ़कर 83 हजार एक सौ 84 अंक के नए स्‍तर पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्‍टॉक ...

सितम्बर 13, 2024 8:04 अपराह्न

views 51

सरकार ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्‍त किया

सरकार ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्‍त कर दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय-डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा कि प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है।   इससे पहले, सरकार ने विदेशों में प्याज की बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए न्यूनतम निर्यात ...

सितम्बर 13, 2024 7:50 अपराह्न

views 78

689.24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च-स्तर पर पहुंँचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

30 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब बीस करोड़ डॉलर बढ़कर 689 दशमलव 24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।   भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तिओं-एफसीए में पांच अरब दस करोड डॉलर की वृद्धि हुई और यह 604 दशमलव ...

सितम्बर 13, 2024 7:21 अपराह्न

views 54

15 सितम्‍बर से यूपीआई की भुगतान सीमा एक लाख से बढ़कर होगी 5 लाख

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया - एन पी सी आई 15 सितम्‍बर से एकीकृत भुगतान व्‍यवस्‍था- यू पी आई की भुगतान सीमा एक लाख से बढाकर पांच लाख कर रही है। उपभोक्‍ता अब पांच लाख रूपये तक के कुछ श्रेणी के भुगतान यू पी आई के माध्‍यम से कर सकेंगे। अस्‍पताल, कर भुगतान, शैक्षणिक भुगतान, आई पी ओ और सरकारी प्रतिभू...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला