बिज़नेस

अक्टूबर 21, 2024 7:57 पूर्वाह्न

views 109

मालदीव में भी शुरू होगा भारत का एकीकृत भुगतान इंटरफेस- यूपीआई, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने लिया निर्णय

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश में भारत का एकीकृत भुगतान इंटरफेस- यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) शुरू करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने घोषणा की है कि कैबिनेट की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है। इस कदम से वित्तीय समावेशन में वृद्धि, वित्तीय लेनदेन की कुशलता में...

अक्टूबर 21, 2024 7:23 पूर्वाह्न

views 65

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस वर्ष अगस्त में 9 लाख 30 हजार नये सदस्‍य पंजीकृत किए

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस वर्ष अगस्त में 9 लाख 30 हजार नये सदस्‍य पंजीकृत किए। इनमें 2 लाख 53 हजार महिलाएं हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि संगठन ने इस महीने कुल मिलाकर 18 लाख 53 हजार सदस्यों का पंजीकरण किया है।   मंत्रालय ने कहा है कि नई सदस्यता में वृद्धि का श्रेय रोजगार के बढ...

अक्टूबर 19, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 40

भारत और मैक्सिको के बीच कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावना: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत और मैक्सिको के बीच कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावना है। भारत-मैक्सिको व्यापार और निवेश संवर्धन सम्मेलन में उन्होंने कहा कि खासकर औषधि निर्माण और ऑटोमोटिव क्षेत्र में भारत में काफी संभावनाएं हैं।   सुश्री सीतारामन ने कहा कि भारत डिजिटल अर्थव...

अक्टूबर 18, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 29

वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर नियमों में किए संशोधन

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आयकर नियमों में संशोधन किए हैं। इनका उद्देश्य स्रोत पर कर-संग्रह और करों की कटौती के लिए क्रेडिट दावा प्रक्रिया को सरल बनाना है। इसमें नाबालिगों के माता-पिता के लिए स्रोत पर कर-संग्रह क्रेडिट का दावा करना भी शामिल है। वेतनभोगी कर्मचारियों के...

अक्टूबर 18, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 40

आयकर अधिनियम के अंतर्गत गलतियों को दूर करने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिनियम के अंतर्गत गलतियों को दूर करने के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये दिशा-निर्देश जारी होने की तारीख से और लंबित तथा नए आवेदनों--दोनों पर लागू होंगे। इसका उद्देश्य मौजूदा दिशानिर्देशों की जटिलताओं को कम करना, कंपाउंडिंग प्रक्रिया को सरल बनाना और कंप...

अक्टूबर 17, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 49

अप्रैल से सितम्‍बर के बीच निर्यात में 4.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई दर्ज

देश में निर्यात में अप्रैल से सितम्‍बर के बीच 4.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार पिछले वर्ष इसी अवधि में 375 अरब डॉलर का नि‍र्यात हुआ था जो इस वर्ष बढ़कर 393 अरब 22 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है।   चालू वित्‍त वर्ष, 2024-25 की पहली छमाही में पण्‍य वस्‍तु निर्यात...

अक्टूबर 16, 2024 6:00 अपराह्न

views 49

निफ्टी 86 अंक की कमजोरी के साथ 24 हजार 971 पर रहा

    घरेलू बैंचमार्क सूचकांक लगातार दूसरे दिन आज गिरावट के साथ बंद हुए। दोनों ही सूचकांक लगभग शून्‍य दशमलव तीन प्रतिशत से अधिक फिसले। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 319 अंक के नुकसान के साथ 81 हजार 501 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 86 अंक की कमजोरी के साथ 24 ह...

अक्टूबर 15, 2024 8:24 अपराह्न

views 45

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 81 हजार 820 पर हुआ बंद

    बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 153 अंक के नुकसान के साथ 81 हजार 820 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 70 अंक से अधिक फिसलकर 25 हजार 57 पर रहा।     विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज अमरीकी डॉलर के मुकाबले 84 रुपये 03 पैसे के स्‍तर पर दर्ज किया गया।     अंतिम समाचार मिलने...

अक्टूबर 15, 2024 6:26 अपराह्न

views 42

होंगकोंग के हेंगसेंग में 3.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई

एशियाई शेयर बाजार में मिलाजुला रूख देखने को मिला। होंगकोंग के हेंगसेंग में तीन दशमलव आठ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। चीन का शंघाई कम्‍पोजिट इंडैक्‍स में ढाई प्रतिशत से अधिक गिरा और सिंगापुर का स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स लगभग बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुआ।   वहीं जापान का निक्‍कई शून्‍य दशमलव सात प्रतिशत...

अक्टूबर 15, 2024 6:23 अपराह्न

views 42

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 81 हजार 820 पर हुआ बंद

घरेलू बैंचमार्क सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 153 अंक यानी 0.19 प्रतिशत के नुकसान के साथ 81 हजार 820 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 70 अंक यानि शून्‍य दशमलव दो प्रतिशत से अधिक फिसलकर 25 हजार 57 पर रहा।     बात करें बी एस ई के मिडकैप और...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला