बिज़नेस

नवम्बर 25, 2024 1:45 अपराह्न

views 51

सेंसेक्स और निफ्टी में वृद्धि का रूख

बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी में वृद्धि का रूख है। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक एक हजार 151 अंक बढ़कर 80 हजार 268 पर पहुंच गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 50 379 अंक की बढ़त के साथ 24 हजार 286 पर था।

नवम्बर 25, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 39

भारत परिवर्तनकारी बदलाव के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाने में विश्व में अग्रणी बनकर उभरा है: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि भारत परिवर्तनकारी बदलाव के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाने में विश्व में अग्रणी बनकर उभरा है इसलिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) का अंतर्राष्ट्रीयकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैंक के अनुसार, यूपीआई की क्षमताओं में सुधार के साथ अक्टूबर में यूपीआई के माध्यम से 16.6 अरब ...

नवम्बर 24, 2024 1:45 अपराह्न

views 66

नई दिल्ली: भारत मंडपम में जारी है 43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है। 27 नवंबर तक चलने वाला यह मेला सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों, गैर-सरकारी संगठनों, शिल्‍पकारों और स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच है।

नवम्बर 22, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 36

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन को सरकार का निर्देश- आधार से जुड़ी ओटीपी के जरिए कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्‍बर सक्रिय रहे

सरकार ने कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आधार से जुड़ी ओटीपी के जरिए कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्‍बर सक्रिय रहे। इसका उद्देश्य अधिकाधिक नियोक्‍ताओं और कर्मचारियों को इस वर्ष के बजट में घोषित नियोजन-आधारित आर्थिक प्रोत्‍साहन योजना का लाभ दिलाना है।   पहले चरण...

नवम्बर 20, 2024 8:22 अपराह्न

views 49

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि के लिए किसी महत्वपूर्ण नकारात्मक जोखिम की आशंका नहीं है

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि के लिए किसी महत्वपूर्ण नकारात्मक जोखिम की आशंका नहीं है। उन्होंने आज नई दिल्ली में फिक्की की 97वीं वार्षिक आम बैठक में यह बात कही। श्री सेठ ने बताया है कि देश ने आर्थिक सर्वेक्षण में छह दशमलव पांच प्रतिशत से सात प्रतिशत की वृद्धि अनुमान...

नवम्बर 20, 2024 5:33 अपराह्न

views 42

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से सितम्‍बर की अवधि में गैर निगमित क्षेत्र और कोयला आधारित घरेलू विद्युत संयंत्रों में मिश्रण के लिए कोयले के आयात में गिरावट दर्ज की गई है

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से सितम्‍बर की अवधि में गैर निगमित क्षेत्र और कोयला आधारित घरेलू विद्युत संयंत्रों में मिश्रण के लिए कोयले के आयात में गिरावट दर्ज की गई है। कोयला मंत्रालय ने आज कहा कि गैर निगमित क्षेत्र का कोयला आयात 9 दशमलव आठ-तीन प्रतिशत गिरकर छह करोड 32 लाख 80 हजार टन रह गया है। पिछले ...

नवम्बर 19, 2024 4:38 अपराह्न

views 26

पिछले-सत्रों में हुए नुकसान से उबरते हुए बढ़त के साथ ख़ुले सेंसेक्स और निफ्टी

निचले स्तर पर मूल्य-खरीदारी और ब्लू-चिप शेयरों की मजबूत मांग के कारण घरेलू शेयर बाजार इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी आज दोपहर के कारोबार में ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इससे पहले, दोनों सूचकांक पिछले सत्रों में हुए नुकसान से उबरते हुए बढ़त के साथ खुले।

नवम्बर 19, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 31

वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के उद्यमों के लिए शुद्ध लाभ का 30% या कुल मूल्य का 4% वार्षिक लाभांश अनिवार्य किया

वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के उद्यमों के लिए अपने शुद्ध लाभ का न्यूनतम 30 प्रतिशत अथवा कुल मूल्य का 4 प्रतिशत वार्षिक लाभांश के रूप में देना अनिवार्य कर दिया है। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग-दीपम ने इस संबंध में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, अब केंद्रीय उद्यमों को अपने ...

नवम्बर 18, 2024 8:09 अपराह्न

views 35

कुछ सालों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा भारतः निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि बैंकों को वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 6.12 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए एमएसएमई को 7 लाख करोड़ रुपये का ऋण देने का लक्ष्य रखना चाहिए।   वह आज मुंबई में 11वें एसबीआई बैंकिंग एंड इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव में मुख्य भाषण देते हुए बोल ...

नवम्बर 18, 2024 6:12 अपराह्न

views 47

जी-20 देशों में सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है भारत

भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। 7 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में सबसे तेज गति से बढ़ने की आशा है। भारत के बाद 5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ इंडोनेशिया दूसरे और 4 दशमलव 8 प्रतिशत के साथ चीन तीसरे स्थान पर है।       ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मे...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला