बिहार

अगस्त 20, 2024 1:27 अपराह्न

views 33

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट में स्पॉट नामांकन के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ाई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट में स्पॉट नामांकन के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 18 अगस्त थी।

अगस्त 20, 2024 1:23 अपराह्न

views 36

सभी प्रखंडों को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों से माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा

बिहार में सभी प्रखंडों को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों से माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए कहा है। विभाग ने सभी जिलों को टीबी संक्रमण दर को कम करने के लिए टीबी नोटिफिकेशन लक्ष्य को 90 प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में कम से कम एक लैब टेक्नीशियन की उपल...

अगस्त 20, 2024 1:20 अपराह्न

views 32

बिहार में सिडबी के माध्यम से होगा 5,500 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के माध्यम से राज्य में 5,500 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण होगा। समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में सिडबी के साथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर कार्रवाई अंतिम चरण में है।

अगस्त 20, 2024 1:16 अपराह्न

views 37

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कैंप में सिपाहियों की तबीयत खराब होने के मामले की जांच शुरू

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कैंप में सिपाहियों की तबीयत खराब होने के मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। हमारे संवाददाता ने बताया कि एफएसएल की टीम ने कल घटना स्थल का निरीक्षण कर खाना बनाने में इस्तेमाल किये गये तेल और मसालों का नमूना जांच के लिए एकत्र...

अगस्त 20, 2024 1:13 अपराह्न

views 49

बिहार से होकर गुजरने वाली विभिन्न नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी

बिहार से होकर गुजरने वाली विभिन्न नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर पटना के गाँधीघाट में खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। भागलपुर जिले के कहलगांव में गंगा नदी का जलस्तर लाल निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर था। ...

अगस्त 20, 2024 1:10 अपराह्न

views 42

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई और बांका जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

अगस्त 20, 2024 1:08 अपराह्न

views 25

प्रवर्तन निदेशालय नीट-यूजी पेपर लीक मामले में जांच शुरू की

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी नालंदा निवासी संजीव कुमार के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गयी है।

अगस्त 20, 2024 1:04 अपराह्न

views 46

शिक्षा विभाग ने शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण के लिए कोटिवार पदों की गणना का निर्देश दिया

शिक्षा विभाग ने पहले और दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त रह गये पदों को जोड़ते हुए तीसरे चरण के लिए कोटिवार पदों की गणना का निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश निर्गत कर दिया है। सभी...

अगस्त 20, 2024 1:02 अपराह्न

views 37

शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के जुलाई महीने के अनुदान पर रोक लगाई

शिक्षा विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों के जुलाई महीने के अनुदान पर रोक लगा दी है। शिक्षकों और कर्मियों का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गयी है। संबंधित डेटा अपलोड करने के बाद ही अनुदान की राशि जारी की जाएगी।

अगस्त 20, 2024 12:58 अपराह्न

views 44

पूर्णिया विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय और नालंदा ओपन विश्वविद्यालय में नए प्रभारी कुलपति बनाए गए

पूर्णिया विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय और नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के कुलपतियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन तीनों विश्वविद्यालयों में नए प्रभारी कुलपति बनाए गए हैं। राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर राजभवन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पूर्णिया विश्ववि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला