राज्‍य समाचार

अप्रैल 30, 2024 7:36 अपराह्न

views 36

एमपी में कांग्रेस नेता रामनिवास रावत समर्थकों संग भाजपा में शामिल

      मध्य प्रदेश के श्योपुर से छह बार कांग्रेस विधायक रहें, वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वह मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।     खबरों के अनुसार रामनिवास रावत मुरैना लोकसभा सीट से च...

अप्रैल 30, 2024 6:20 अपराह्न

views 32

नासिक में ट्रक से भिड़ी बस, 4 लोगों की मौत, 33 घायल

      महाराष्ट्र के नासिक जिले में चंदवाड़ के पास एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मृत्‍यु हो गई और 33 अन्‍य घायल हो गए। दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन बस के एक ट्रक से टकराने से हुई। बस चंदवाड़ से नासिक जा रही थी। बस में 45 यात्री सवार थे। घायल लोगों को चंदवाड़...

अप्रैल 30, 2024 5:34 अपराह्न

views 44

झारखंड में बारहवीं के नतीजे घोषित, कला में 93.16% छात्र सफल रहे

      झारखंड शिक्षा परिषद ने बारहवीं कक्षा के विज्ञान, कॉमर्स और कला तीनों विषयों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह और परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने परिणाम घोषित किए। विज्ञान में 72 दशमलव सात-शून्‍य प्रतिशत छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स में 90 दशमलव छह प्रतिशत छात्र औ...

अप्रैल 30, 2024 5:31 अपराह्न

views 25

ओडिसा सीएम नवीन पटनायक ने विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा

      ओडिसा में बीजू जनता दल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज गंजम जिले की हिन्जिली सीट से राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने छतरपुर में उप-कलेक्टर कार्यालय में पर्चा दाखिल किया। इससे पहले श्री पटनायक वर्ष 2000 से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं।

अप्रैल 30, 2024 5:26 अपराह्न

views 32

उत्तराखंड में दसवीं, बारहवीं के नतीजे घोषित, दसवीं में 89.14% छात्र पास

      उत्तराखण्‍ड बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दसवीं कक्षा का परिणाम 89 दशमलव एक-चार प्रतिशत रहा। जबकि बारहवीं कक्षा का परिणाम 82 दशमलव छह-तीन प्रतिशत रहा। पिथौरागढ जिले की दसवीं कक्षा की प्रियांशी रावत ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। बारहवीं कक्षा...

अप्रैल 30, 2024 2:13 अपराह्न

views 30

कांग्रेस में शामिल हुए जननायक जनता पार्टी के हरियाणा-अध्यक्ष निशान सिंह

जननायक जनता पार्टी के हरियाणा के पूर्व अध्‍यक्ष निशान सिंह कल चंडीगढ़ के पार्टी कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। वे पूर्व मुख्‍यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपिन्‍दर सिंह हुड्डा तथा राज्‍य कांग्रेस अध्‍यक्ष चौधरी उदयभान की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

अप्रैल 30, 2024 2:12 अपराह्न

views 22

कांग्रेस में शामिल हुए पंजाब के पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक गुरिंदर ढिल्‍लो

पंजाब के पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक गुरिंदर ढिल्‍लो आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्‍हें नई दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्‍द्र यादव की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल किया गया।  

अप्रैल 30, 2024 2:11 अपराह्न

views 31

उत्तराखंड में लगी जंगल की आग की स्थिति में हुआ सुधार

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में जंगल की आग की स्थिति में सुधार हुआ है। सभी विभाग अब हाई अलर्ट पर हैं और वन विभाग आग की घटनाओं पर निगरानी और रोकथाम के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रहा है। इसके अलावा, वन क्षेत्रों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जा रहे हैं।  नैनीत...

अप्रैल 30, 2024 1:55 अपराह्न

views 35

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में जंगल की आग की स्थिति में सुधार

  उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में जंगल की आग की स्थिति में सुधार हुआ है। सभी विभाग अब हाई अलर्ट पर हैं और वन विभाग आग की घटनाओं पर निगरानी और रोकथाम के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रहा है। इसके अलावा, वन क्षेत्रों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जा रहे हैं।...

अप्रैल 30, 2024 12:43 अपराह्न

views 31

अमित शाह ने कांग्रेस पर ग़लत सूचना फैलाने का लगाया आरोप

 गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने कांग्रेस पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अगर चार सौ से अधिक सीट पर जीतती है, तो यह आरक्षण को समाप्‍त कर देगी। गुवाहाटी में आज मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि यह दावा आधारहीन है। ...